विज्ञापन

रेखा के 1,000,000,000 रुपए के बंगले के क्यों बंद हैं दरवाजे? झांकने की भी नहीं किसी को इजाजत, देखें तस्वीरें

वैसे देखा जाए तो रेखा की लाइफ बहुत ही ज्यादा रहस्यमयी है. मुंबई में उनका एक ऐसा बंगला भी है, जो उनकी जिंदगी के कई राज खोलता है. चलिए जानते हैं रेखा के तकरीबन 100 करोड़ रुपये वाले इस आलीशान बंगले के बारे में.

रेखा के 1,000,000,000 रुपए के बंगले के क्यों बंद हैं दरवाजे? झांकने की भी नहीं किसी को इजाजत, देखें तस्वीरें
 क्यों बंद हैं रेखा के बंगले के दरवाजे?

हिंदी सिनेमा की सदाबहार ब्यूटी रेखा आज भी जब किसी बी-टाउन पार्टी में शिरकत करती हैं, तो बड़ी-बड़ी हीरोइन लुक में उनके आगे फीकी पड़ जाती हैं. रेखा फिलहाल फिल्मों में नहीं दिख रही हैं, लेकिन अपने फैशन और स्टाइल से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. रेखा प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ से चर्चा में रही हैं और अब वह ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ से चर्चा में हैं. वैसे देखा जाए तो रेखा की लाइफ बहुत ही ज्यादा रहस्यमयी है. मुंबई में उनका एक ऐसा बंगला भी है, जो उनकी जिंदगी के कई राज खोलता है. चलिए जानते हैं रेखा के तकरीबन 100 करोड़ रुपये वाले इस आलीशान बंगले के बारे में.

रेखा का मुंबई में आलीशान बंगला

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में बने रेखा का यह बंगला बहुत ही आलीशान है. इसकी ऊंची-ऊंची दीवारे हैं और यह चारों ओर से बड़े-बड़े पेड़ों से ढका हुआ है. इसमें बड़े-बड़े गेट भी लगे हुए हैं. देखने में यह किसी फिल्म के सेट जैसा लगता है, लेकिन यह असल में रेखा का बंगला है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 1,000,000,000 रुपये यानी 100 करोड़ रुपये है. लेकिन रेखा ने आज तक अपने इस बंगले के बारे में बात नहीं की है. खबरों की मानें तो इसका नजारा अंदर से फिल्म उमराव जान के सेट जैसा है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस बंगले के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. इस बंगले में उन्हीं की एंट्री संभव है, जिन्हें खुद रेखा बुलाना चाहती हैं. या कहें कि रेखा के खास लोग ही इस बंगले के अंदर जा सकते हैं.

अंदर से पूरा ट्रेडिशनल है बंगला

Latest and Breaking News on NDTV

रेखा के बंगले के बारे में और बात करें तो दिग्गज एक्ट्रेस को हरियाली से बहुत प्यार है और इसलिए उनका यह बंगला चारों ओर से घने और बड़े पेड़ों से घिरा हुआ है. इसमें पाम ट्री के साथ-साथ कई रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे हैं और खूबसूरत मिनी गार्डन भी है. यह गार्डन किसी खूबसूरत पार्क से कम नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्ट्रेस के घर के बाहर एक मास्टरपीस भी है, जिसमें शिव-पार्वती की एक-दूजे का हाथ थामे हुए तस्वीर है और इस पर ओम नमः शिवाय लिखा हुआ है. रेखा का घर अंदर से क्लासिकल और ट्रेडिशनल अंदाज से डेकोरेट किया हुआ है. इसमें लकड़ी के भारी फर्नीचर, पुरानी आर्ट और दिवारों पर खूबसूरत पेंटिंग भी लगी हुई है. यूं मानकर चलें कि रेखा के बंगले का कोना-कोना पारंपरिक चीजों से सजा हुआ है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com