उत्तराखंड के जसपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की खनन माफियाओं (Mining Mafia) के साथ मुठभेड़ में एक बीजेपी नेता की पत्नी की मौत हो गई थी. इसको लेकर उत्तराखंड में यूपी पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतका 28 साल की गुरप्रीत कौर जसपुर के ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह की पत्नी थी. घटना के बाद पूरे जसपुर में मातम है. गुरताज सिंह का कहना है कि पुलिस के लोग सादी वर्दी में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आए और एक अपराधी को पकड़ने के नाम पर उनके घर के अंदर घुस गए. जब मेरी पत्नी ने बाहर आकर बात करने को कहा तो यूपी पुलिस की तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई.
गुरताज का ये भी दावा है कि उनकी तरफ से ना गोली चली और ना किसी पुलिसकर्मी को पीटा गया. फायरिंग का एक विडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गोली चलने की आवाज है. इस वीडियो में यूपी पुलिस सिविल कपड़ों में पिस्टल के साथ नजर आ रही है. जाते समय एक दो हवाई फायरिंग हुई, इस दौरान गोली गुरप्रीत कौर को लग गई. गुरताज ने कहा कि जिस हथियार से मेरी पत्नी की मौत हुई, उसका खोखा यहां मिला. पुलिस की गाड़ी यहां मिली, इनके चार फोन यहां मिले. हम तो इनके यहां नहीं गए थे, ये लोग ही हमारे घर पर आए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इधर मुरादाबाद एसएसपी ने कहा है कि हमारी टीम एक अपराधी का पीछा कर रही थी. अपराधी उत्तराखंड के जसपुर में एक घर में छुप गया. बार्डर का इलाका है, हमारी टीम को भी नहीं पता चला कि वो उत्तराखंड पहुंच गए. वहां जसपुर के एक घर में अपराधी जाफर को पनाह दी गई. हमारी टीम जब वहां पहुंची तो उन पर फायरिंग की गई. उन्होंने कहा कि हमारी टीम को बुरी तरह पीटा गया, उनके हथियार छीन लिए गए. इसमें हमारे 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें दो पुलिसवालों को गोली लगी है.
हेमंत कुटियाल ने कहा कि जिन लोगों ने हम पर हमला किया, उन पर हमने हत्या के प्रयास का मुकदमा किया है. उत्तराखंड पुलिस ने भी हम पर मुकदमा किया है. हमारे एक पुलिसकर्मी ने उत्तराखंड पुलिस को बताया था, बताने में ज़्यादा वक्त लगाते तो अपराधी भाग जाता. भुल्लर ने अपराधी को बचाने और छुपाने में मदद की. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हम पर हमला किया हम उन्हें पकड़ेंगे.
बता दें कि मुरादाबाद पुलिस 50 हज़ार के इनामी खनन माफिया जफर का पीछा कर रही थी. पीछा करते-करते खनन माफिया जफर उत्तराखंड बॉर्डर क्रॉस करके जसपुर में दाखिल हो गया. जफर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं