गुवाहाटी में सोमवार को सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि तृतीय वर्ष के 10 छात्र आज सुबह एक कार में कॉलेज परिसर से निकले और उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गए.
उन्होंने कहा, ‘‘ सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'' अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Guwahati Accident, Engineering Students Dead, Car Accident