असम के गुवाहाटी के पास दिगारू में आज सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया. कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन सहित 7 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.


नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे के मुताबिक, हादसे जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल, मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है और कई ट्रेन लेट और डाइवर्ट की जा रही है. NFR के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के मुताबिक, घटना सुबह 6:54 बजे की है. फिलहाल, खबर बनने तक किसी कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है. रिलीफ ट्रेन भी मौके पर पहुंच रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं