विज्ञापन

'सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा...', लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस से जुड़े हादसे के वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोको-पायलट स्पीड कम न होने और इमरजेंसी ब्रेक फेल होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं.

गुवाहाटी:

असम के गुवाहाटी के पास दिगारू में बुधवार सुबह बड़ा ट्रेन ऐक्सिडेंट हो गया. कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रेन हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए ट्रेन को स्टेशन पर रोका जा रहा था, इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो पाई. हादसे के वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की तफ्तार तेज है और ट्रेन के इंजन में मौजूद लोको-पायलट परेशान हैं कि कंट्रोलिंग नहीं हो पा रही है. वीडियो में लोको-पायलट को यह कहते सुना जा सकता है- स्पीड कम नहीं हो रही है. सिग्नल रेड है, इमरजेंसी लगी हुई है लेकिन कुछ काम नहीं कर रहा है.

वीडियो देखें>>>

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident, Assam, Guwahati, Indian Railway, Train Accident Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com