विज्ञापन

शादी के दिन खेत में पलटी कार, सिर से लेकर पैर तक कीचड़ में सन गई प्रेग्नेंट दुल्हन; वीडियो वायरल

Wedding Car Crash: वीडियो को ध्यान से देखने पर आपको दूल्हे के कपड़े इतने गंदे नजर नहीं आएंगे, जितने दुल्हन के हो गए हैं. इसकी वजह वेडिंग फोटोग्राफर ने बताई है.

शादी के दिन खेत में पलटी कार, सिर से लेकर पैर तक कीचड़ में सन गई प्रेग्नेंट दुल्हन; वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो नोंग थी लियन नाम के शख्स ने 10 नवंबर को शेयर किया है.
Instagram@nonglien1993

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपने शादी के सफेद गाउन में सिर से पैर तक कीचड़ में सनी हुई नजर आ रही है. पास खड़ी एक महिला उसके चेहरे से कीचड़ साफ कर रही है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया और व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. वीडियो देखकर लोग दुल्हन के लिए हमदर्दी जता रहे हैं. 

वियतनाम का है वीडियो

इंस्टाग्राम अकाउंट nonglien1993 से शेयर किए गए इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वियतनाम का है. Tuoi Tre की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 10 नवंबर को हुई थी. वीडियो में नजर आ रही दुल्हन 19 साल की डैम थी जुआन है, जिसकी शादी उसी दिन 21 साल के दूल्हे ली वैन वियत से हुई थी. 

ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा

इस रिपोर्ट के मुताबिक, कार दुल्हन के घर से विदा होकर ससुराल जा रही थी. तभी अचानक रास्ते में तेज हवाओं और बारिश की वजह से गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क से फिसलकर करीब एक मीटर गहरे कीचड़ वाले धान के खेत में जा गिरी.

'चेहरे के बल कीचड़ में गिरी प्रेग्नेंट दुल्हन'

एशिया वन ने अपनी रिपोर्ट में इस हादसे को कुछ और जानकारियां वेडिंग फोटोग्राफर के हवाले से लिखी हैं. उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, कार पलटने के बाद एक तरफ झुक गई थी और दुल्हन की तरफ वाली खिड़की खुली थी, जिससे उसका चेहरा सीधे कीचड़ की ओर था. दुल्हन प्रेग्नेंट है, इसलिए बचाव में जुटे लोग उसकी सुरक्षा को लेकर काफी घबराए हुए थे. शुरुआत में कुछ लड़कों ने कार को सीधा करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. बाद में आस-पास के लोगों ने मिलकर कार को उठाया और नए जोड़े को सुरक्षित बाहर निकाला.

डॉक्टर ने जांच के बाद की पुष्टि

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में कपल को कोई चोट नहीं आई, लेकिन दोनों कीचड़ में पूरी तरह सन चुके थे. हादसे के तुरंत बाद प्रेग्नेंट दुल्हन को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि कर दी है कि दुल्हन और उसका होने वाला बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा, 'यह एकदम सिंड्रेला जैसा नजारा है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह दिन सबसे ज्यादा खुशी और सबसे ज्याद दुख की यादों वाला बन गया.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'अगर मैं दूल्हा होता, तो कीचड़ में फिसल जाता और उसके लुक के साथ मैच कर लेता.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'नई दुल्हन को इस हालत में देख बुरा लग रहा है.'

यह भी पढ़ें | भारत में है 'OD' नाम का रेलवे स्टेशन, सिर्फ 2 अक्षरों का है नाम; जानिए कहां है और क्या हैं सुविधाएं

यह भी पढ़ें | जब आमने-सामने आई थीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला, GWR Day से पहले फिर चर्चा में आया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Wedding Car, Pregnant Bride, Road Accident, Vietnam Weddings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com