प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का ढोंग करने वाले गुजरात के ठग किरण भाई पटेल के साथ आए दो लोगों को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी. जानकारी मुताबिक उनमें से एक, अमित हितेश पंड्या, गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यकत एक अधिकारी का बेटा है.
एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जहां किरण भाई पटेल को गिरफ्तार किया गया था, वहीं गुजरात निवासी अमित हितेश पंड्या और जय सीतापारा को जाने दिया गया क्योंकि पुलिस को लगा कि वे "ठग के जाल में फंसे हुए हो सकते हैं".
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
उपरोक्त सभी लोग किरण भाई पटेल के नेतृत्व वाली "आधिकारिक टीम" में थे, जिसने जेड-प्लस सुरक्षा कवर, पांच सितारा होटल में आधिकारिक आवास, और बहुत कुछ हासिल कर जम्मू-कश्मीर सुरक्षा और प्रशासन को खुले तौर पर चुनौती दी.
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी अमित पांड्या (हितेश पाड्या के पिता) ने कहा कि उन्हें पता है कि उनके बेटे को पुलिस ने श्रीनगर में पूछताछ के लिए बुलाया है. उन्होंने अपने बेटे द्वारा किए गए किसी भी गलत काम से इनकार किया है.
उन्होंने कहा, "मुझे अपने बेटे पर बहुत ज्यादा भरोसा है. वह कभी भी ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा." उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि पुलिस ने उनके बारे में क्या लिखा है. मैं ऐसी किसी भी चीज पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है. अगर कोई ठोस जानकारी होती तो मैं निश्चित रूप से आपके साथ साझा करता."
पुलिस ने कहा कि अमित पंड्या के पिता का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. एक अधिकारी ने कहा, "अमित 45 साल के हैं. वह स्वतंत्र रूप से एक कंपनी चला रहा है और उसके पिता का उससे कोई संबंध नहीं है."
यह भी पढ़ें -
-- "यात्रा लंबी थी...": घर आई दिल्ली पुलिस से बोले राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं ने बताया- "...उत्पीड़न"
-- पंजाब में खालिस्तानी नेता अमृतपाल की तलाश के बीच असम में बढ़ी हलचल, वायुसेना का हुआ इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं