गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा रही है. आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम है. आप ने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को कतारगाम विधानसभा सीट से टिकट दिया है. वहीं, प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया करंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी अब तक 170 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है.
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों की उम्मीदवारी का ऐलान ट्वीट के जरिए किया. केजरीवाल ने लिखा 'राजनीति में युवाओं की भागीदारी ज़रूरी है. गुजरात में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय युवा गोपाल इटालिया को सूरत की कतारगाम विधानसभा से ओर प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया को करंज विधानसभा से गुजरात की जनता चुनाव लड़ाएगी, दोनों युवाओं को मैं शुभकामनाएं देता हूं.'
13वीं लिस्ट जारी करते हुए पार्टी ने ट्वीट किया, “गुजरात चुनाव बीजेपी के ‘विनाश मॉडल' v/s ‘आप' के ‘विकास मॉडल' के बीच है. इस चुनाव में ‘परिवर्तन' तय है.” आप पार्टी सूरत की वारछा रोड सीट से पाटीदार आंदोलन के बड़े चेहरे और समर्थकों के बीच गब्बर के नाम से मशहूर अल्पेश कथीरिया को वारछा रोड से टिकट दे चुकी है. आप ने ओलपाड सीट से अल्पेश के मजबूत साथी धार्मिक मालविया को टिकट दी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को चुनाव होगा. इसके लिए 5 नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है. 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा. नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी. 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. ऐसे में सभी दलों में टिकट को लेकर उठापठक जारी है.
गुजरात चुनाव के लिए @AAPGujarat ने उम्मीदवारों की 13th List जारी की।
— AAP (@AamAadmiParty) November 9, 2022
गुजरात चुनाव BJP के 'विनाश मॉडल' v/s AAP के 'विकास मॉडल' के बीच है।
इस चुनाव में 'परिवर्तन' तय है। #GujaratElections2022 pic.twitter.com/SZloefKXqm
हरभजन सिंह आप के स्टार कैंपेनर
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है. हरभजन सिंह इस बार आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे. इसी बार हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा का सांसद बनाया है.
केजरीवाल ने जूनागढ़ में किया रोड शो और मांगा वोट
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जूनागढ़ जिले में रोड शो कर पार्टी के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा, 'मुझे आपसे सिर्फ एक अनुरोध करना है. आपने उन्हें (बीजेपी को) 27 साल दिए हैं, मुझे पांच साल दें. मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं. अगर मैं काम नहीं करूंगा तो अगली बार वोट मांगने नहीं आऊंगा.'' उन्होंने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं और सात साल तक दिल्ली का मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने कोई पैसा नहीं बनाया.
बीजेपी का नारा- “मैंने यह गुजरात बनाया है”
बीजेपी ने बीते सोमवार को “मैंने यह गुजरात बनाया है” नारे के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को दर्शाती एक लघु फिल्म जारी की. पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में दिसंबर में होने वाले चुनाव के लिए बीते रविवार को बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए आ गुजरात, मैं बनाव्यु छे (मैंने यह गुजरात बनाया है) का नारा दिया था.
ये भी पढ़ें:-
गुजरात चुनाव: प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पीएम, अमित शाह और बीजेपी प्रमुख नड्डा ने की बैठक
गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को दे सकती है टिकट: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं