गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी की एक बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिस्सा लिया. जानकारी के अनुसार सीटों पर जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से भाजपा युवा चेहरों को लाने पर विचार कर रही है और कई वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवारों की सूची से बाहर करने जा रही है. 75 साल से ऊपर के लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. साथ ही भूपेंद्र सिंह चुडासमा,कौशिक पटेल,सौरभ पटेल और प्रदीप सिंह जडेगा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.
BJP's Central Election Committee (CEC) meeting begins at the party HQ in Delhi.#GujaratElections2022 pic.twitter.com/N1na7uEIFI
— ANI (@ANI) November 9, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जानकारी के अनुसार हार्दिक पटेल विरमगाम से चुनाव लड़ेंगे और अल्पेश ठाकोर को भी टिकट दिया जाएगा. क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा पटेल जामनगर उत्तर से चुनाव लड़ेंगी. सूत्रों ने कहा कि मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया, जिन्हें हाल ही में पुल हादसे के बाद लोगों को बचाते हुए देखा गया था को भी पार्टी का टिकट दिया जाएगा.
बताते चलें कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं. दो दशकों से अधिक समय से गुजरात में बीजेपी सत्ता में है. हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी गुजरात में जमकर प्रचार कर रही है, लेकिन भाजपा का कहना है कि उसे केजरीवाल के संगठन से कोई बड़ा खतरा नहीं है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अज्ञात लोगों के हवाले से बताया कि भाजपा आज की बैठक के दौरान सभी 182 उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे सकती है और अगले कुछ दिनों में उनके नामों की घोषणा कर सकती है.
बैठक से पहले, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने पार्टी की राज्य इकाई द्वारा तैयार संभावित उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बैठक की. बताते चलें कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का गृहराज्य भी है ऐसे में गुजरात को लेकर बीजेपी की तरफ से मजबूत तैयारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
- ''शब्दों से नहीं, काम करके दिखाएंगे'' : शपथ के बाद एनडीटीवी से बोले प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
- BJP चीफ जे.पी. नड्डा ने मुझे सालों तक बेइज़्ज़त किया, चुनाव लड़ने के अलावा कोई चारा न था : NDTV से बोले हिमाचल के बागी कृपाल परमार
- "गुरु नानक देख रहे हैं..." : सिख धर्म के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कमलनाथ की मौजूदगी से नाराज हुए कीर्तनकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं