भाजपा भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को गुजरात विधानसभा चुनाव का टिकट दे सकती है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक होनी है. जिसमें उम्मीदवार तय करने का फैसला किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार रीवाबा जडेजा को भाजपा मैदान में उतार सकती है. रिवाबा जडेजा लगभग तीन साल से भाजपा के साथ हैं. साल 2016 में रिवाबा ने जडेजा से शादी की थी. सूत्रों ने कहा कि हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर भाजपा के उम्मीदवारों में शामिल होंगे, जबकि बड़ी संख्या में मौजूदा विधायक इस बार सूची में नहीं होंगे.
बता दें भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शाम को बैठक करेगी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं. भाजपा का गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने का लक्ष्य है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होगा. सूत्रों ने बताया कि भाजपा बैठक के दौरान सभी 183 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है और अगले कुछ दिनों में सूची जारी कर सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- राजस्थान के जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, बदला मौसम
उन्होंने बताया कि सीटों पर बंटवारे के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाने के मकसद से पार्टी संगठन में नयी ऊर्जा फूंकना चाहती है. इसे देखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को सूची से बाहर रखने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है. सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी को सुझाव मिले हैं कि उसे नए और युवा चेहरों को चुनना चाहिए.
राज्य के 2017 विधानसभा चुनाव के कड़े मुकाबले में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिंद्वद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं. कांग्रेस के कई विधायकों के दल बदलने के कारण विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 111 हो गयी है और इसकी संभावना कम ही है कि भाजपा सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देगी. इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के आने से भाजपा और कांग्रेस के सामने नयी चुनौती पैदा हो गयी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं