गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की एक अदालत ने 2018 में गिर वन में एक शेरनी को परेशान करने के मामले में अहमदाबाद के तीन पर्यटकों समेत सात दोषियों को कारावास की सजा सुनाई है. गिर गढ़डा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुनिक कुमार दवे ने सोमवार को जारी आदेश में छह दोषियों को तीन-तीन साल कड़े कारावास और एक अन्य दोषी को एक साल कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने जिलाधिकारी को वन के बाबरिया रेंज के धुम्बक क्षेत्र में एक दोषी के परिवार को आवंटित भूमि अपने कब्जे में लेने का आदेश दिया.
आठ लोगों को मई 2018 में एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था. इस वीडियो में दिखाया गया था कि ये लोग शेरनी को एक मुर्गा दिखाकर उसे ललचा रहे थे और परेशान कर रहे थे. अदातल ने गिर गढडा निवासियों इलियास होथ, अब्बास बलोच एवं अल्ताफ बलोच और तीन पर्यटकों रवि पाटडिया, दिव्यांग गज्जर और रतिनभाई पटेल को तीन-तीन साल कारावास की सजा सुनाई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें : गुजरात : 2 साल में 313 शेरों की मौत, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
उन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धाराओं 2 (16) (बी) (किसी जंगली जानवर को पकड़ना, फंसाना या परेशान करना), नौ (शिकार), 27 (एक अभयारण्य में प्रवेश पर प्रतिबंध) और अन्य प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था. इसके अलावा, आरोपी मागीलाल मीणा को कानून की धारा 27 के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद एक साल कड़े कारावास की सजा सुनाई गई.
मजिस्ट्रेट ने दोषियों पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया और एकत्र धन में से 35,000 रुपए शेरों के लिए कल्याण निधि में जमा कराने का आदेश दिया. अदालत ने सबूतों के अभाव में आरोपी हासमभाई कोरेजा को बरी कर दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं