विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल की 9वीं मंजिल आग की लपटों में गिरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर

ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल में बिल्डिंग की 9वीं मंजिल आग लग गई थी, जिसे बुझाने का काम कुछ घंटे तक चला.

ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल की 9वीं मंजिल आग की लपटों में गिरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Golden Eye Mall के टावर-3 की 9वीं मंजिल पर लगी आग.
  • 'गोल्डन I' ऑफिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर आग लगी.
  • बिल्डिंग में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
  • किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली.

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कॉम्प्लैक्स की 9वीं मंजिल पर आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल के साथ पुलिस भी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया. दमकल की पांचों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. बता दें कि आग इतनी बेकाबू थी, कि लपटें बाहर दिख रही थी..

आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन दमकल विभाग इसका जांच करेगा. फिलहाल आग को काबू कर लिया है. जहां आग लगी वह गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग टी-3 टावर की 9वीं मंजिल है. नौंवी मंजिल पर होने के चलते आग बुझाने में थोड़ी से मुश्किलें आईं.

Add image caption here

लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

जब आग लगी थी तो बिल्डिंग में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई थी, लेकिन सभी को सावधानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था. राहत की बात यह है कि आग में किसी जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

दमकल की पांच गाड़ियों को तुरंत भेजा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सुबह 9:40 बजे फायर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि 'गोल्डन I' ऑफिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर आग लगी है. तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने वहां 5 गाड़ियां भेजीं. शुरू में हमें किसी के फंसे होने की भी सूचना मिली थी, इसलिए हमने वहां एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भेजा. वहां पहुंचने पर देखा गया कि एक ऑफिस बंद था, उसके अंदर आग लगी थी और किसी के फंसे होने की सूचना गलत थी. आग बुझा दी गई है और कोई हताहत नहीं हुआ है. चूंकि ऑफिस बंद था, इसलिए आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. ऑफिस के अंदर रखा सारा सामान जल गया है, लेकिन हमने उस मंजिल पर मौजूद बाकी सभी ऑफिसों को बचा लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Fire, Greater Noida Building, Noida Building Fire, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com