विज्ञापन

यूपी में बीजेपी टीम का ऐलान, पूजा पाल और सुरेश राणा उपाध्यक्ष, राजनाथ सिंह के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी

UP BJP News: यूपी भाजपा की टीम की घोषणा हो गई है. सपा से भाजपा में आईं पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्वांचल गोरखपुर से कामेश्वर सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है.

यूपी में बीजेपी टीम का ऐलान, पूजा पाल और सुरेश राणा उपाध्यक्ष, राजनाथ सिंह के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी
UP BJP List: उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम
NDTV
लखनऊ:

UP BJP List Today: उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन टीम का ऐलान गुरुवार को हो गया है. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में 18 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 18 मंत्री बनाए गए हैं.  इसमें पूर्वांचल की नेता और सपा छोड़ बीजेपी में आईं पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश भाजपा संगठन में 19 उपाध्यक्ष हो गए हैं. जबकि प्रदेश मंत्री की संख्या 18 है. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव के 9 महीने पहले बीजेपी की इस टीम को बेहद अहम माना जा रहा है.

पीडीए काट की ओबीसी कार्ड

इसमें समाजवादी पार्टी के पीडीए की काट के लिए ओबीसी पर जोर दिया गया है. दिनेश प्रताप सिंह को यूपी बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया है. देवेंद्र सिंह यूपी भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं. रोहित मिश्रा को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.  अशोक रावत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. सरोज कुशवाहा भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. नीरज सिंह को बीजेपी में उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं. 

पूजा पाल सपा से भाजपा में आई थीं

पूजा पाल प्रयागराज से विधायक हैं, उनके पति राजू पाल की हत्या की गई थी. माफिया अतीक अहमद के गुर्गों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा था. इसी मुकदमे की पैरवी में जुटे राजू पाल के वकील उमेश पाल की भी फरवरी 2023 में दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था. इसमें अतीक अहमद को साबरमती जेल से यूपी लाया गया था. फिर अतीक और उसके भाई की भी हत्या हो गई थी.

भाजपा मोर्चा के नेताओं का भी ऐलान

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की बात करें तो वेस्ट यूपी के सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय, आलोक गुप्ता,रामप्रताप सिंह चौहान को नियुक्ति मिली है.

यूपी बीजेपी की पूरी लिस्ट

महामंत्री की बात करें तो गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल, राजेश चौधरी, विजय शिवहरे को महामंत्री बनाया गया है. जबकि भाजपा संगठन में मंत्री पद पर शिवम, सहज, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेंद्र जांगडा विश्वकर्मा और किरण लोधी निषाद को नियुक्ति मिली है.
 

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की पूरी लिस्ट देखें यहां

BJP Uttar Pradesh List 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP BJP, UP BJP List, UP Assembly Election 2027, Pooja Pal, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com