विज्ञापन

राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह की भाजपा संगठन में एंट्री, बने प्रदेश के उपाध्यक्ष

यूपी बीजेपी ने 46 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है. उनको प्रदेश में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह की भाजपा संगठन में एंट्री, बने प्रदेश के उपाध्यक्ष
राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे की बीजेपी में एंट्री.
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को बीजेपी में फर्स्ट एक्टिव मेंबर के तौर पर शामिल किया गया है
  • नीरज सिंह को यूपी बीजेपी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया है. पहले उनके भाई पंकज सिंह भी उपाध्यक्ष थे
  • राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह वर्तमान में नोएडा से विधायक हैं
लखनऊ:

देश के रक्षा मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह की बीजेपी संगठन में एंट्री हो गई है. गुरुवार को लखनऊ में सदस्यता अभियान के तहत उन्हें पार्टी के 'फर्स्ट एक्टिव मेंबर' के तौर पर बीजेपी में शामिल किया गया. इसके लिए नीरज सिंह ने एक फॉर्म भरा और अनिवार्य शुल्क भी जमा कराया. उनको बीजेपी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है. 

बीजेपी के नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नीरज सिंह

बता दें कि यूपी बीजेपी ने 2027 में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर 46 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है. नीरज सिंह को बीजेपी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह तो पहले से भी बीजेपी में हैं. वर्तमान में वह बीजेपी के महामंत्री और नोएडा से विधायक हैं. अब राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह की भी संगठन में औपराचिक एंट्री हो गई है. मतलब अब उनके दोनों बेटे अब बीजेपी में हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी संगठन में राजनाथ के दूसरे बेटे की औपचारिक एंट्री

बता दें कि नीरज सिंह के पास अब तक बीजेपी संगठन में कई पद नहीं था. लेकिन वह पार्टी के कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा जरूर लेते रहे हैं. नीरज सिंह अब जिले के उन अहम बीजेपी नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जहां से उनके पिता राजनाथ सिंह सासंद हैं. नीरज सिंह ने एक जनसभा के दौरान कहा कि .इस सदस्यता अभियान से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी. सक्रिय सदस्यों की भागीदारी जनसेवा और देश की तरक्की के लिए अहम है. 

कब तक चलेगा बीजेपी का सदस्यता अभियान?

बता दें कि बीजेपी का सदस्यता अभियान जून के आखिर तक चलेगा. बीजेपी के मुताबिक, कोई भी सदस्य पार्टी में तक एक्टिव माना जाता है, जब वह विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 प्राथमिक सदस्य बनाता है. ये एक्टिव मेंबर ही आगे जाकर पार्टी के अंदर संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते हैं. 

ये भी पढ़ें- यूपी में बीजेपी टीम का ऐलान, पूजा पाल उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बड़ी जिम्मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP BJP, State Vice President, Neeraj Singh, Rajnath Singh Son, UP BJP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com