विज्ञापन

मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर: कौन है 'बारकोड मेकर' रोशन, जिसने बारिश के पानी के विवाद में ले ली यात्री की जान

मुंबई लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में बारिश के पानी को लेकर हुए विवाद में हत्या करने वाले आरोपी रोशन (30) को रेलवे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. जानिए कौन है यह आरोपी और पुलिस ने इसे कैसे दबोचा.

मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर: कौन है 'बारकोड मेकर' रोशन, जिसने बारिश के पानी के विवाद में ले ली यात्री की जान
मुंबई लोकल ट्रेन में यात्री की हत्‍या का आरोपी रोशन  सुवर्णा मीरा रोड (ईस्ट) ठाणे का रहने वाला है.
NDTV
  • मुंबई लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में हुए हत्याकांड का आरोपी रोशन को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • आरोपी रोशन ३० वर्षीय ठाणे के मीरा रोड का निवासी है और बारकोड बनाने का काम करता है
  • विवाद की शुरुआत नालासोपारा के पास ट्रेन के दरवाजा बंद करने के मुद्दे पर हुई बहस से हुई थी

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को मुंबई रेलवे पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. मामूली से विवाद में एक सह-यात्री की जान लेने वाले इस आरोपी की पहचान रोशन के रूप में हुई है. पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पनवेल-नवी मुंबई इलाके से धर दबोचा.

ठाणे का रहने वाला है आरोपी रोशन

रेलवे पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया 30 वर्षीय आरोपी रोशन  सुवर्णा मीरा रोड (ईस्ट), जिला ठाणे का रहने वाला है.वह कार्गो के लिए बारकोड बनाने का काम करता है. 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

23 जून 2026 की रात करीब 10:50 बजे नालासोपारा के पास एक फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में बारिश का पानी अंदर आ रहा था.  यात्री  मयंक ने जब ट्रेन का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, तो आरोपी रोशन के साथ उसकी बहस हो गई. यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

7 टीमें और 400 CCTV कैमरे: ऐसे दबोचा गया आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वेस्टर्न जोन रेलवे पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को मिलाकर कुल 7 विशेष जांच टीमें बनाई गईं. टीमों ने बोरीवली, अंधेरी, मीरा रोड और नालासोपारा रेलवे स्टेशनों सहित आसपास के इलाकों के 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. खुफिया जानकारी और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी रोशन का सुराग लगाया, जो वारदात के बाद फरार हो गया था. बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पनवेल से गिरफ्तार कर लिया गया. 

mumbai local train murder accused roshan arrested mira road resident bns case

mumbai local train murder accused roshan arrested mira road resident bns case

मुंबई रेलवे पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, आरोपी रोशन से फिलहाल आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस त्वरित कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और बोरीवली रेलवे पुलिस के सीनियर अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल रैंक तक के स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई.  

यह भी पढ़ें- मुंबई लोकल में मर्डर, दरवाजा बंद करने के विवाद में चलती ट्रेन में युवक को चाकू से गोदा, मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Maharashtra, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com