लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन के नेताओं की बैठक दिल्ली में चल रही है. यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में हो रही हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीडीपी प्रमख चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और अन्य दलों के नेताओं के साथ-साथ एनडीए के घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसद भाग ले रहे हैं. इस बैठक में पहुंचे नरेंद्र मोदी ने संविधान को शीश नवाया. इसके बाद वो नायडू और नीतीश कुमार से मिले. इस दौरान इन तीनों नेताओं की गर्मजोशी देखने लायक थी.
'मोदी-मोदी' और 'स्वागत है भई स्वागत है' का जयघोष
बैठक में शामिल होने के लिए जब पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे तो वहां मौजूद नेताओं 'मोदी-मोदी' और 'स्वागत है भई स्वागत है' के जयघोष से उनका स्वागत किया.मोदी के सम्मान में वहां मौजूद नेताओं ने अपनी जगह से खड़े होकर उनका स्वागत किया.
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
‘मोदी... मोदी…' के नारों से गूंज उठी एनडीए की संसदीय दल की बैठक! pic.twitter.com/VVcVnwjanA
— BJP (@BJP4India) June 7, 2024
केंद्रीय कक्ष में पहुंचकर नरेंद्र मोदी ने टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायूड और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. दोनों नेताओं ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस बार के चुनाव में आंध्र प्रदेश में बीजेपी-जनसेना और टीडीपी की जोड़ी ने कमाल किया है. आंध्र में बीजेपी ने तीन, जनसेना ने दो और बीजेपी ने तीन सीटें जीती हैं.वहीं बिहार में बीजेपी और जेडीपी ने 12-12 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं बिहार में बीजेपी की सहयोगी लोजपा ने पांच और हम ने एक सीट जीती है.
ये भी पढ़ें: मोदी 3.0 में कौन-कौन बन सकते हैं मोदी कैबिनेट में मंत्री, इन नामों की है चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं