नरेंद्र मोदी देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर 9 जून की शाम शपथ लेने जा रहे हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन में तैयारियां शुरू कर दी गई है. अब ऐसे में चर्चा आम होती दिख रही है कि मोदी सरकार के नए कैबिनेट में कौन-कौन से नए चेहरे होंगे. ये चर्चा और दिलचस्प इसलिए हो जाती है क्योंकि इस बार केंद्र में बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं है. ऐसे में उसे एनडीए के घटक दलों के साथ मिलकर सरकार बनाना पड़ रहा है. और इस स्थिति में ये बात तो साफ है कि इस बार की कैबिनेट में बीजेपी के साथ-साथ टीडीपी और जेडीयू के नेताओं को भी मौका दिया जाएगा. गठबंधन की राजनीति के तहत पीएम मोदी अपने अन्य सहयोगी दलों का भी ख्याल रखेंगे. लिहाजा, मोदी कैबिनेट में मंत्री और राज्यमंत्री का पद अब कुछ नए चेहरों को भी मिलना तय है.

बिहार और झारखंड से ये हैं संभावित नाम
नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में बिहार और झारखंड से कई सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में जिन सांसदों को नाम सबसे आगे चल रहा है वो हैं जनता दल यूनाइटेड से ललन सिंह, संजय झा, सुनील कुमार और रामनाथ ठाकुर. लोकजनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान का नाम सामने आ रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

टीडीपी से कौन बन सकता है मंत्री
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर राममोहन नायडू का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार टीडीपी नई कैबिनेट में अपनी पार्टी के लिए कम से कम तीन या चार पद मांग सकते हैं.
शिंदे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में दिला सकते हैं मौका
सूत्रों के हवाले से अभी तक जो खबर बाहर आई है उसके मुताबिक महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को मोदी कैबिनेट में भेजने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, एकनाथ शिंदे ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

किन मौजूदा सांसदों ने हारा चुनाव
इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के कई मौजूदा कैबिनेट मंत्री चुनाव हार चुके हैं. इस लिस्ट में स्मृति ईरान से लेकर राजीव चंद्रशखर जैसे नाम भी शामिल हैं. मोदी कैबिनेट के अन्य जो मंत्री इस बार चुनाव हारे हैं उनमें शामिल हैं अजय मिश्रा, सुभाष सरकार, अर्जुन मुंडा, कैलाश चौधरी, कल्याण, एल मरुगन, निसिथ प्रमाणिक, संजीव बालियान, भगवंत खूबा, कौशल किशोर, महेंद्रनाथ पांडेय, कपिल पाटिल, रावसाहेबी दानवे, भारती पवार, साधवी निरंजन ज्योति, भानुप्रताप, वी मुरली धरन, और आरके सिंह शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं