विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, शादी से लौट रहे परिवार को SUV ने मारी टक्कर, 3 की मौके पर मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार की 3 लोगों की मौत हो गई. गाजियाबाद में रहने वाला परिवार शादी से लौट रहा था, जहां पैदल सड़क पार कर रहे परिवार को कार ने टक्कर मार दी थी.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, शादी से लौट रहे परिवार को SUV ने मारी टक्कर, 3 की मौके पर मौत
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत (फोटो:NDTV)
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.
  • हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बागू के पास हुआ, हरलाल, उनकी पत्नी राजकुमारी और बेटे तेजवीर की मौत हुई.
  • परिवार शादी समारोह में शामिल होकर मथुरा लौट रहा था और एक्सप्रेसवे पार करते समय SUV ने उन्हें टक्कर मारी.
गाजियाबाद:

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना सोमवार की बताई जा रही है. यह परिवार मथुरा का रहने वाला था और एक शादी समारोह से लौट रहा था. पैदल सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार कार ने दंपती और उनके 21 वर्षीय बेटे को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं कार चालक मौके से ही फरार हो गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. 

गाजियाबाद क्रॉसिंग का मामला 

हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर हुआ, जहां मृतकों की पहचान हरलाल 55 साल उनकी पत्नी राजकुमारी उर्फ गुड्डो 50 साल और बेटे तेजवीर के रूप में हुई है, टक्कर इतनी तेज थी कि दंपती सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि तेजवीर कार से टकराकर डिवाइडर पर जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी. 

मथुरा लौट रहा था परिवार

बागू कॉलोनी में रहने वाले नरेश कुमार की बेटी प्रियंका की शादी 21 नवंबर की रात थी, हरलाल, राजकुमारी और तेजवीर शादी में शामिल होने के लिए आए थे. शादी के बाद 23 नवंबर को तीनों मथुरा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने घर से निकले थे. एक्सप्रेसवे पार करते समय डासना की ओर से आई तेज रफ्तार SUV ने उन्हें कुचल दिया. खुशियों वाला घर पलभर में मातम में बदल गया. शादी की रौनक अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 

ये वीडियो भी देखिए

घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. यातायात पुलिसकर्मियों ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हरलाल और राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया गया. तेजवीर को मैक्स अस्पताल रेफर किया गया वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हरलाल के बेटे राजेश की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः यूपी में बड़ा हादसा, ताजमहल देखकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत 35 घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Meerut Expressway Accident, Ghaziabad Road Accident, Ghaziabad Road Accident News, Meerut Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com