- गाजियाबाद में विजय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग.
- प्लास्टिक का कच्चा माल होने से आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया.
- दिल्ली के नजफगढ़ के नांगली सकरावति में कपड़ों की फैक्ट्री में भी आग लगने से हादसा हो गया.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. नोवा कंपनी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया. कंपनी में प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और अन्य प्लास्टिक सामग्री मौजूद होने के की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई.
आग की लपटों के साथ चारों तरफ आसमान में काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आग की विकरालता को देखते हुए एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
#WATCH | Uttar Pradesh: A massive fire breaks out in a plastic factory in the Vijay Nagar industrial area of Ghaziabad. Six fire tenders rushed to the spot. Firefighting operations are underway. More details awaited. https://t.co/mPVkuVDWvg
— ANI (@ANI) November 8, 2026
फिलहाल, दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं. अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है.
दिल्ली की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग
राजधानी दिल्ली में नजफगढ़ के नांगली सकरावति इलाके में एक कपड़ों की फैक्ट्री में शाम 4:22 बजे आग लग गई. जानकारी मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस की कुल 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
(गाजियाबाद से अभिषेक के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें | जयपुर: रेनवाल में लगी भीषण आग में 8 मवेशी जिंदा जले, छप्पर में रखा चारा भी जलकर राख
यह भी पढ़ें | जान बचाने के लिए एक इमारत से दूसरे पर लगाई सीढ़ी... साकेत में कार शोरूम में लगी आग का भयावह वीडियो डरा देगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं