विज्ञापन

दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

गफ्फार मार्केट स्थित पुरी प्लाजा की दुकान में आग लगने की यह घटना शुक्रवार तड़के हुई. जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई.

दिल्ली के करोल बाग में लगी भीषण आग
NDTV
  • दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार मार्केट में पुरी प्लाजा की दुकान में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई
  • आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 22 गाड़ियां, पानी के टैंकर और लाइटिंग उपकरण मौके पर भेजे गए
  • आग की तेज लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मियों के लिए इसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण रहा
दिल्ली:

दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई है. ये आग की ये घटना 'चेन वाली गली' के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में हुई है. आग इतनी भीषण है कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है.  इसके अलावा, पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटनास्थल पर भेजा गया है.दुकान में आग लगने की यह घटना शुक्रवार तड़के हुई. जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई. आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल की 22 गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. आग बुझाने का काम लगातार जारी है. 

आग से दुकान में किना नुकसान हुआ है, ये जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. आग बुझने की कोशिश लगातार जारी है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. जिस दुकान में आग लगी है वह ऊपर की मंजिल पर है. आग की तेज लपटों और धुएं के बीच दमकलकर्मियों के लिए इस पर काबू पाना बड़ी चुनौती है. शटर खोलकर अंदर जाने की कोशिश दमकल कर्मियों ने की, जिससे आग पर वक्त रहते काबू पाया जा सके.

Add image caption here

Add image caption here

गफ्फार मार्केट की दुकान में आज तड़के लगी आग

गफ्फार मार्केट की दुकान में आग शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे लगी. घटनास्थल से घना धुआं उठता देखा गया, तभी से ही दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद हैं. कई घंटे बीत जाने के बाद भी कुछ टीमें अभी भी बिल्डिंग के अंदर हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में ठंड के बीच आज बारिश की संभावना, यूपी बिहार से दक्षिण भारत तक 13 राज्यों में अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Fire News, Karol Bagh Fire, Gaffar Market Fire, Delhi Fire News Latest, Fire In Gaffar Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com