विज्ञापन

करोड़ों के फ्लैट, लग्जरी कारें... लेकिन सिविक सेंस की कमी, पार्किंग में पटाखों से कार में लगा दी आग

इस घटना के बाद कार से उठती लपटों को देखकर सोसाइटी के स्टाफ और सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

यूपी की एक सोसाइटी में युवक की लापरवाही की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया.
  • गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक हाईराइज सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग में पटाखा जलाने से कार में आग लग गई
  • कार के बोनट पर पटाखा गिरने से लगी आग को सोसाइटी के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बुझाया
  • आग फैलने से बड़ी संपत्ति के नुकसान का खतरा था लेकिन त्वरित कार्रवाई से गंभीर नुकसान टल गया

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बेसमेंट पार्किंग में खड़ा था और वहीं पटाखा जलाने लगा. पटाखा घूमते हुए आगे बढ़ा और पार्किंग में खड़ी एक कार के बोनट पर जा गिरा. इसके बाद कार में अचानक आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान

कार से उठती लपटों को देखकर सोसाइटी के स्टाफ और सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. यदि आग थोड़ी देर और फैलती तो पार्किंग में खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं. इससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका थी.

सिविक सेंस पर उठे सवाल

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पॉश सोसाइटी में रहना और महंगी गाड़ियां रखना ही पर्याप्त नहीं है, सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना भी जरूरी है. बेसमेंट पार्किंग जैसी बंद जगह में पटाखे जलाना न केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि कई लोगों की जान और संपत्ति को खतरे में डाल सकता है.

यह भी पढ़ें | नोएडा-गाजियाबाद में 86 हजार घरों को मिलेगा PNG कनेक्शन, IGL बिछाएगी 490 KM गैस पाइपलाइन

यह भी पढ़ें | बिल्डर की मनमानी से तंग आए लोग! ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में जमकर नारेबाजी, जानें क्या है पूरा विवाद

यह भी पढ़ें | नोएडा के सेक्टर 150 में नाले में डूबकर शख्स की मौत, तीन दिन से गायब था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Society News, Car Fire News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com