राजस्थान के जयपुर में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है. जयपुर के रेनवाल में वार्ड नंबर 33 में छपरपोश में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधे आठ मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, छप्पर में रखा चारा भी जलकर पूरी तरह राख हो गया. जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 33 में पार्षद बोदूराम कुमावत के बाड़े में अचानक आग लग गई.

घटना की जानकारी मिलते ही रेनवाल नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया. फिलहाल, आग लगने के पीछे की असली वजहें अभी तक सामने नहीं आ सकी हैं. गनीमत रही कि दमकलकर्मियों की तत्परता से आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं फैली और एक बड़ा हादसा टल गया.
(जयपुर से सोनू गंगवाल की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें | जयपुर Cafe संचालक मयंक गोपालिया पर बीच सड़क पर लोहे के रॉड से हमला, CCTV फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर
यह भी पढ़ें | राजस्थान के बहरोड़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव का निधन; लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं