यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की सेहत में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि दवाओं का प्रभाव पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर दिख रहा है. एसजीपीजीई ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी है. लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ने शनिवार सुबह 10 बजे जारी बुलेटिन में बताया कि ‘क्रिटिकल केयर मेडिसिन' के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह (89 वर्ष) की स्थिति पहले से बेहतर है. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.
संस्थान ने बताया कि हृदयरोग, तंत्रिकारोग, मधुमेह रोग और गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी है. एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन खुद उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. कल्याण सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संस्थान के अनुसार 3 जुलाई की रात ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा. इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल को इसके बाद चार जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया.
गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन भी उनका हालचाल लेने आ चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें बताया था कि कल्याण सिंह ने उनका जिक्र किया था. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं