दक्षिण दिल्ली में हिंदू पर्व नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को जबरन बंद कराना पूरी तरह से गैरकानूनी है. तृणमूल कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को लिखे लेटर में यह बात कही है. लेटर ने उन्होंने कहा कि तुरंत सर्कुलर जारी होना चाहिए कि मीट की दुकानों पर लगा प्रतिबंध गैरकानूनी है. गौरतलब है कि यह विवाद तब शुरू हुआ था जब दक्षिण दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यान ने ऐलान किया था कि उनके नगरीय निकाय के अंतर्गत आने वाले मीट की दुकानें नवरात्रि पर्व के दौरान बंद रहनी चाहिए. कई लोगों ने इस कदम को अनुचित और यहां तक की सांप्रदायिक करार दिया था. टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने इस मामले में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'दक्षिण दिल्ली मीट प्रतिबंध के संबंध में: दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को लेटर लिखा है. मीट की दुकानों पर प्रतिबंध अवैध होने की घोषणा करते हुए तत्काल एक सर्कुलर जारी करने की मांग की है.'
Regarding South Delhi meat ban:
— Saket Gokhale ???????? (@SaketGokhale) April 6, 2022
Wrote to Municipal Commissioner of @OfficialSdmc asking for an immediate circular announcing that the ban on meat shops is illegal.
Delhi isn't Gotham City. Mayor has no executive powers to shut shops.
Commissioner must act or answer in court. pic.twitter.com/d0RHlCnNh0
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
न्यूज रिपोर्टर्स का हवाला देते हुए इसमें कहा गया है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मीट दुकानें बंद करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. गोखले ने कहा कि महापौर के पास मीट दुकानें बंद करने का आदेश देने की कार्यकारी शक्ति नहीं है. उन्होंने लेटर में कहा, 'मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आप कश्मिनर के रूप में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी है. किसी भी दुकान (मांस या अन्य कोई) को बंद करने का आदेश केवल स्वास्थ्य/सुरक्षा/ अन्य वैध कारणों से ही दिया जा सकता है. '
दक्षिण दिल्ली के मेयर ने कहा था कि यह फैसला दिल्ली के लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए लिखा गया. सूर्यान ने अपने लेटर में लिखा था, 'नवरात्रि के दौरान लोग मां दुर्गा की आराधना करने और अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं. इन 9 दिनों के दौरान श्रद्धालु मासांहारी भोजन, शराब और कुछ अन्य चीजों के सेवन से दूर रहते हैं. इन दिनों में लोग प्याज और लहसुन तक खाना छोड़ देते हैं. नवरात्रि के दौरान मंदिरों के आसपास मीट बेचे जाने से वे खुद को असहज महसूस करते हैं. '
- ये भी पढ़ें -
* सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तान से जुड़े
* दक्षिण दिल्ली में नगर निगम के फरमान के बाद मीट की सभी दुकानें बंद
* राहुल-प्रियंका को 'किनारे हटने' की सलाह देने वाले पार्टी प्रवक्ता को कांग्रेस ने पद से हटाया
गोरखपुर हमले के मामले में मुंबई पहुंची यूपी एटीएस की टीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं