सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से क्राउड फंडिंग के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार टीएमसी नेता साकेत गोखले (Saket Gokhale) को जमानत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, इसलिए हम जमानत देने के इच्छुक हैं. गुजरात हाईकोर्ट के जमानत देने से इनकार के बाद साकेत गोखले सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को क्राउड फंडिंग के माध्यम से एकत्रित धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने यह देखते हुए जमानत दे दी कि वह लगभग 108 दिनों से हिरासत में हैं. साकेत गोखले के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म 'हमारा लोकतंत्र' के माध्यम से 1,700 से अधिक लोगों से 72 लाख रुपये से अधिक एकत्र किए और उस पैसे का इस्तेमाल अपने निजी उपयोग के लिए किया और इस तरह धन का दुरुपयोग किया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 28 मार्च को गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा था. जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने यह नोटिस जारी किया था.
इससे पहले, गुजरात हाईकोर्ट ने गोखले को जमानत देने से इनकार कर दिया था. जस्टिस समीर दवे की एकल न्यायाधीश पीठ ने 23 जनवरी को कहा था कि गोखले के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और पुलिस ने अभी तक इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं की है. गुजरात हाईकोर्ट के जमानत देने से इनकार करने के बाद गोखले ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.
ये भी पढ़ें :
* SC के जज केएम जोसेफ ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका से खुद को किया अलग
* "आपस में बैठकर बात कर सकते हैं...", ज्ञानवापी मस्जिद मामले वजू की व्यवस्था पर SC
* दिल्ली के शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिए भेजे जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, SC ने LG से मांगा जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं