- दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान राजधानी में मीट की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है, जो अवैध रूप से संचालित होती हैं.
- मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली सरकार और एमसीडी ने मिलकर लिया है ताकि कांवड़ यात्रियों को असुविधा न हो.
- कांवड़ यात्रा के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसीलिए दिल्ली में इस दौरान मीट शॉप बंद रखने का फैसला लिया गया है.
कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली सरकार ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है. दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मीट की दुकानें बंद (Delhi Meat Shop Closed During Kanwar Yatra) रहेंगी. उन्होंने कहा कि ये दुकानें आमतौर पर अवैध रूप से चलती हैं. मास की दुकानें बंद रखने का फैसला दिल्ली सरकार और एमसीडी ने मिलकर लिया है. सावन से पहले कई जगहों पर कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. 11 जुलाई से कांवड़ रूट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने के आसार हैं. पवित्र कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है.
ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा महाप्लान : हर किमी पर एक दरोगा, 6 पुलिसवाले... ढाबों पर फूड सेफ्टी विभाग की होगी पैनी नजर
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कांवड़ यात्रा के दौरान मीट शॉप रहेंगी बंद
कपिल मिश्रा ने NDTV से खास बातचीत में कहा कि दिल्ली में गैगकानूनी तरीके से ज्यादातर मीट की दुकानें चलाई जा रही हैं. इन दुकानों को कांवड़ यात्रा के दौरान खुले रहने की परमिशन नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि राजधानी के ज्यादातर इलाकों से कांवड़िए गुजरते हैं. इसीलिए ऐसे में मीट की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.
दिल्ली में भी अपनाया जा रहा UP मॉडल
दिल्ली सरकार अब यूपी मॉडल अपनाने जा रही है. उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से कांवड़ वाले रास्तों पर मीट की दुकानें बंद करने का ऐलान कर दिया गया है. अब दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी साफ कर दिया है कि राजधानी में भी मीट की दकानें बंद रहेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं