- हरियाणा के पलवल जिले के कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका के लास वेगास से गिरफ्तार किया गया है
- नीरज फरीदपुरिया बंबीहा गैंग का सरगना है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन माना जाता है
- नीरज पर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली समेत 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं
भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसके करीबी और हरियाणा के पलवल जिले के फरीदपुर गांव का रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका से ही गिरफ्तार किया गया है. हरियाणा STF के इनपुट पर उसे अमेरिका के लास वेगास से धर दबोचा गया. नीरज फरीदपुरिया बंबीहा गैंग का सरगना है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन भी है. वह हत्या, फिरौती और रंगदारी जैसे कई मामलों में वांछित था. विदेश में बैठकर वसूली सिंडिकेट चलाने वाले इस गैंगस्टर को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है.
हिमांशु भाऊ की तरह, नीरज फरीदपुरिया भी हरियाणा पुलिस की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल था. उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एसपी चंद्रमोहन ने अप्रैल 2025 में ये दावा किया था कि नीरज फरीदपुरिया को भारत वापस लाने में कुछ समय लग सकता है. लेकिन उसे वापस लाकर उससे हिसाब जरूर बराबर किया जाएगा. अब उसे विदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमेरिका के लास वेगास से नीरज और हिमांशु भाऊ अरेस्ट
जानकारी के मुताबिक, नीरज और हिमांशु भाऊ दोनों को 22 अक्टूबर को अमेरिका के लास वेगास से एक साथ पकड़ा गया है. हरियाणा STF के इनपुट पर अमेरिका में यह कार्रवाई हुई है.अमेरिकी एजेंसी ICE की मदद से दोनों गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को भारत डिपोर्ट कराने के लिए हरियाणा STF केंद्रीय एजेंसियों के साथ USA के संपर्क में है.बता दें कि अमेरिका में ICE के तहत काम करने वाली ERO डिवीजन इमिग्रेशन कानूनों के उल्लंघन के मामलों में हिरासत और देश से निष्कासन की कार्रवाई करती है.
हरियाणा का ये गैंगस्टर अमेरिका से चलाता था गैंग
बता दें कि गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया हरियाणा के पलवल के फरीदपुर गांव का रहने वाला है. वह फिलहाल अमेरिका में था. उस पर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.नीरज फरीदपुरिया को हरियाणा पुलिस ने 2012 में हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. उसे 2015 में हत्या के एक मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी.लेकिन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 में उसे जमानत दे दी थी. 26 जून ,2019 को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की फरीदाबाद में हत्या हुई इस हत्या में नीरज का नाम सामने आया था. इसके बाद वह दुबई होते हुए कनाडा भाग गया था.
कनाडा में मिली थी बंबीहा गैंग की कमान
विदेश भागने के बाद उसकी ताकत और बढ़ती गई. नीरज को कनाडा में बंबीहा गैंग की कमान सौंप दी गई. बता दें कि बंबीहा लॉरेंस बिश्नोई का विरोधी गैंग है. कनाडा से नीरज अमेरिका चला गया और वहां से हिमांशु भाऊ गैंग के साथ मिलकर काम कर रहा था.
कौन है नीरज फरीदपुरिया?
नीरज फरीदपुरिया बंबीहा गैंग का सरगना है. वह अमेरिका से इस गैंग को ऑपरेट करता था. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन माना जाता है. कनाडा में उसे इस गैंग की कमान सौंपी गई थी. उसे हिमांशु भाऊ का काफी करीबी माना जाता है. गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर 17 अगस्त 2025 की सुबह हुई कई राउंड फायरिंग की जिम्मेदारी भी उसने ली थी. हिमांशु भाऊ के बाद अब उसके करीबी नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है जानी दुश्मन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं