विज्ञापन

TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ हुई FIR, हेट स्पीच से जुड़ा है मामला

ममता बनर्जी पर आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा, "हम हैं, इसीलिए आप सब सुरक्षित हैं. नहीं तो वो वे आपको एक सेकंड में खत्म कर देते."

TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ हुई FIR, हेट स्पीच से जुड़ा है मामला
  • पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दो महीने पुराने हेट स्पीच के एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है
  • कोलकाता पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है
  • संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ममता के बयान को सोशल मीडिया पर अपमानजनक और परेशान करने वाला बताया था
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर लगभग दो महीने पुराने 'हेट स्पीच' से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. कोलकाता पुलिस ने कथित नफरत फैलाने वाले भाषण को लेकर उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया है. ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के मंच से कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ममता बनर्जी की इन टिप्पणियों से सांप्रदायिक नफरत भड़की. यह मामला BNS की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. खबरों के अनुसार, पुलिस ने 'ज़ीरो FIR' दर्ज की है और मामले को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया है.

किरेन रिजिजू ने बयान को बताया था परेशान करने वाला

वहीं अरुणाचल प्रदेश से सांसद और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए 27 मई 2026 को ममता बनर्जी के उस बयान पर चिंता जताई थी, उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है.

ममता बनर्जी ने विरोध प्रदर्शन के मंच से कहा था, "हम हैं, इसीलिए आप सब सुरक्षित हैं. अगर हम यहां न होते, तो जब कोई खास समुदाय एक गुट बनाकर आपको घेरता, तो वे आपको एक सेकंड में खत्म कर देते."

इससे पहले सांसद और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर दिए गए उनके आक्रामक बयानों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में विलय का मन बना रहे ममता और पवार? पटोले, राउत के बाद गहलोत भी बोले, सुप्रिया का भी सिग्नल

इसे भी पढ़ें: 'पिक्चर अभी बाकी है', पश्चिम बंगाल के पॉलिटिकल ड्रामे पर NDTV से बोले शत्रुघ्न सिन्हा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC Chief Mamata Banerjee, Mamata Banerjee, Hate Speech Allegations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com