विज्ञापन

'हमारे पास नंबर है और अब हम मॉनसून सत्र में बैठने के लिए अलग जगह चाहते हैं', NDTV से बोलीं TMC MP शताब्दी रॉय

Satabdi Roy: टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने NDTV से खास बातचीत में दावा किया है कि जिन सांसदों ने ममता बनर्जी से अलग होने का फैसला किया है. उनके पास जरूरी संख्या है.

'हमारे पास नंबर है और अब हम मॉनसून सत्र में बैठने के लिए अलग जगह चाहते हैं', NDTV से बोलीं TMC MP शताब्दी रॉय
शताब्दी रॉय (फाइल फोटो)

टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने संसद के आगामी मॉनसून सत्र में अलग बैठने की बात कही है. उन्होंने NDTV से बातचीत में बताया कि हां यह सच है कि हमारे पास अलग बैठने के लिए सांसदों की जरूरी संख्या है. जिसका पत्र पहले ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा जा चुका है. जिस पर मेरे (शताब्दी रॉय) के भी हस्ताक्षर हैं. अब हम चाहते हैं कि संसद के आगामी मॉनसून सत्र में बैठने के लिए हमें अलग जगह मिले. इसके लिए आवेदन हो चुका है. विरोध जताने के लिए हम एक अलग ब्लॉक में बैठना चाहते हैं. 

हम संसद में अलग बैठेंगे 

तृणमूल कांग्रेस के सिंबल को लेकर बागी गुट की दावेदारी को लेकर किए गए सवाल पर शताब्दी रॉय ने कहा कि फिलहाल इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. लेकिन इतना तय है कि आगामी मानसून सत्र से हम सभी सांसद अलग बैठेंगे. वहीं एनडीए के समर्थन पर भी उन्होंने कहा कि फिलहाल इसके बारे में उन्हें पता नहीं है. क्योंकि अभी आगे की बैठक तय नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ेंः TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ हुई FIR, हेट स्पीच से जुड़ा है मामला

ममता बनर्जी ने नहीं किया संपर्क 

शताब्दी रॉय का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ममता बनर्जी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की है. शायद उनके लिए यह दुख की बात है कि वह अपनी पार्टी खो रही हैं. अब जब संसद में 20 लोग अलग बैठेंगे तो फिर उनके पास केवल 6 से 7 लोग ही बचे हैं. वहीं कल्याण बनर्जी को लेकर शताब्दी रॉय ने कहा कि अब उनके पास केवल तीन ही रास्ते बचे हैं. वह पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास ले सकते हैं. या उनके पास दूसरा विकल्प यह है कि वह हमारे साथ जुड़ सकते हैं. जबकि तीसरा विकल्प उनके पास यही है कि वह ममता और अभिषेक बनर्जी के साथ रह सकते हैं. 

टीएमसी के बागी गुट में शामिल हैं शताब्दी रॉय

शताब्दी रॉय टीएमसी के बागी सांसदों में शामिल हैं. जिन 19 सांसदों की लिस्ट जारी हुई थी. उसमें शताब्दी का नाम भी है. इसकी पुष्टि अब उन्होंने खुद भी कर दी है. शताब्दी रॉय  पश्चिम बंगाल की बीरभूम लोकसभा सीट से सांसद हैं. वह लगातार चौथी बार सांसद बनी हैं. 

ये भी पढ़ेंः सयानी, शताब्दी, युसूफ... NDTV के पास TMC के 19 बागी सांसदों की चिट्ठी, देखें किस-किस ने किए सिग्नेचर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC, Trinamool Congress, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com