विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2022

'Samrat Prithviraj' उत्तर प्रदेश में की गई टैक्स फ्री, CM योगी आदित्यनाथ ने पूरे कैबिनेट के साथ देखी फिल्म

इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन यूपी के लोक भवन में किया गया था और फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी मौजूद थे.

'Samrat Prithviraj' फिल्म को किया गया टैक्स फ्री.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” देखी और फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह फिल्म कर मुक्त की जाएगी. इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन यूपी के लोक भवन में किया गया था और फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी मौजूद थे.

शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर (देहात) के दौरे पर आ रहे हैं और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर में रहने की वजह से योगी फिल्म देखने देर से पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें-कोरोना सक्रंमित हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस बोली- ED में पेशी पर नहीं पड़ेगा असर

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल और बेटे जय शाह के साथ बुधवार को दिल्ली में 'सम्राट पृथ्वीराज' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. मूवी देखने के बाद उन्होंने पीरियड ड्रामा के कलाकारों और क्रू की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा था कि इतिहास के एक छात्र के रूप में, उन्होंने न केवल फिल्म को देखने का आनंद लिया, जिसमें भारत के सांस्कृतिक युद्धों को दर्शाया गया है, बल्कि भारतीयों को जिस तरह से इस सिनेमा में दिखाया गया है, वो उसमें खो गए. अमित शाह ने कहा कि 13 साल बाद वे अपने परिवार के साथ थिएटर में फिल्म देख रहे थे. ये उनके परिवार के लिए एक बहुत खुशी का पल था.

अमित शाह ने कहा कि फिल्म वास्तव में महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है. फिल्म ने राजनीतिक शक्ति और पसंद की स्वतंत्रता के बारे में एक बहुत ही मजबूत संदेश दिया, जिसका आनंद मध्यकालीन युग में महिलाओं को मिलता था.

ये भी पढ़ें-

Video :"विवाद का स्वागत, यह बहस के लिए जगह देगा": फिल्‍म 'सम्राट पृथ्‍वीराज' पर चंद्रप्रकाश द्विवेदी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samrat Prithviraj, Uttar Pradesh, Tax Free
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com