विज्ञापन

IAS कविता मीणा का रौद्र रूप कैमरे में हुआ कैद, हापुड़ DM ने कार्तिक पूर्णिमा मेला ठेकेदार को हड़काया

IAS कव‍िता मीणा हापुड़ डीएम हैं. यहां गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 2026 की तैयारियों में देरी पर उन्‍होंने ठेकेदार को सरेआम फटकारा. 17 से 26 नवंबर तक चलने वाले मेले में 30 लाख श्रद्धालु आएंगे. 14 नवंबर को सीएम योगी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे.

IAS कविता मीणा का रौद्र रूप कैमरे में हुआ कैद, हापुड़ DM ने कार्तिक पूर्णिमा मेला ठेकेदार को हड़काया
hapur dm ias kavita meena viral video garhmukteshwar mela preparations cm yogi visit
  • हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 की तैयारियों में कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पाए गए थे
  • जिलाधिकारी आईएएस कविता मीणा ने मेला ठेकेदार सौरभ को काम में देरी और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई
  • CM14 नवंबर को मेले का निरीक्षण करेंगे, जिसके चलते प्रशासन तैयारी पूरी कराने में जुटा है

IAS Kavita Meena Hapur DM: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 की तैयारियों में लापरवाही देखकर जिलाधिकारी IAS कविता मीणा का पारा चढ़ गया. निरीक्षण के दौरान कई काम अधूरे मिलने पर उन्होंने मेला ठेकेदार सौरभ को जमकर फटकार लगाई. डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा,'क्या है भाई, आज शाम... रोज यही बहाने! मुझे नहीं सुनने ये बहाने.' इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हर साल गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा का प्रसिद्ध मेला आयोजित किया जाता है. इस बार भी मेले की तैयारियां चल रही हैं. जिला पंचायत विभाग ने मेले के आयोजन से जुड़े कई काम ठेकेदार को सौंपे हैं. इनमें अलग-अलग जगहों पर टेंट लगाने समेत कई जरूरी व्यवस्थाएं शामिल हैं.  

भारतीय प्रशासन‍िक सेवा में 2016 बैच की आईएएस कव‍िता मीणा अक्‍सर अपनी वर्किंग स्‍टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.  हापुड डीएम कव‍िता मीणा का बाढ़ पीड़ितों से हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और अब ठेकेदार को डांटते हुआ का वीड‍ियो. 

आरोप है कि ठेकेदार ने तय समयसीमा के भीतर काम पूरा नहीं किया. इसी लापरवाही का जायजा लेने के लिए डीएम कविता मीणा मेला स्थल पहुंचीं. वहां अधूरी तैयारियां देखकर वह नाराज हो गईं और मौके पर ही ठेकेदार की क्लास लगा दी. 14 नवंबर को मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे CM योगी दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन मेले से जुड़े सभी काम समय पर पूरा कराने में जुटा है. इसी सिलसिले में डीएम कविता मीणा भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची थीं.   

यह भी पढ़ें- IPS अदिति सिंह की शादी, कौन हैं दूल्हा IAS विवेक आर्य, जिनके लिए हिमाचल छोड़ हरियाणा आईं

ias kavita meena hapur dm viral video

ias kavita meena hapur dm

हापुड़ डीएम का वीड‍ियो वायरल

निरीक्षण के दौरान जब उन्हें कई जगह काम अधूरा मिला तो उन्होंने जिला पंचायत विभाग के ठेकेदार सौरभ को फटकार लगाई. डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें बार-बार बहाने नहीं सुनने हैं. उनके नाराजगी जताने का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डीएम की फटकार का वीडियो वीडियो में IAS कविता मीणा ठेकेदार से काम में देरी को लेकर सवाल करती और नाराजगी जताती दिखाई दे रही हैं. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में उनकी सख्त टिप्पणी, "क्या है भाई आज शाम... रोज यही बहाने", लोगों का ध्यान खींच रही है. प्रशासन की कोशिश है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण से पहले मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. वहीं, डीएम की फटकार के बाद अब ठेकेदार और संबंधित विभाग पर लंबित काम समय से पूरा करने का दबाव बढ़ गया है. 

आईएएस कव‍िता मीणा कौन हैं? 

मीड‍िया की खबरों के अनुसार  आईएएस कविता मीणा मूल रूप से राजस्‍थान के दौसा की रहने वाली हैं. आईएएस कविता मीणा जिनका जन्म 16 अगस्त 1991 को हुआ. वह मूल रूप से दौसा जिले की रहने वाली हैं. कविता मीणा ने 2015 में यूपीएससी एग्जाम पहले ही प्रयास में क्लियर किया. इसमें उन्होंने 50 वीं रैंक मिली. इसके बाद उन्हें यूपी कैडर आवंटित किया गया. कविता मीणा ने लव मैरिज की है. अपनी ट्रेनिंग के दौरान उनका यूपी के रहने वाले बैचमेट आईएएस अनुपम मिश्रा से मिलना हुआ. उनकी यह मुलाकात बेहद खास बन गई और उन्होंने ट्रेनिंग पीरियड में ही लव मैरिज कर ली. कविता के पति अनुपम मिश्रा भी 2016 बैच के आईएएस है, जो केरल कैडर में कार्यरत हैं.  

यह भी पढ़ें-  IAS परी बिश्नोई गृहप्रवेश: भावुक हुए पत‍ि भव्य बिश्नोई, VIDEO में बेटी वेदा संग दिखा पूरा परिवार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, UPSC, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com