विज्ञापन

UP में 12 ट्रेनी IPS की तैनाती, कश‍िश कालरा से सृष्टि मिश्रा तक क‍िसे म‍िला कौन सा ज‍िला? देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 ट्रेनी आईपीएस (IPS) अधिकारियों की विभिन्न जिलों में तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं. इस सूची में 2024 और 2025 बैच के युवा अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें फील्ड ट्रेनिंग के लिए महत्वपूर्ण जिलों और कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है.

UP में 12 ट्रेनी IPS की तैनाती, कश‍िश कालरा से सृष्टि मिश्रा तक क‍िसे म‍िला कौन सा ज‍िला? देखें पूरी लिस्ट
आईपीएस सृष्टि मिश्रा और आईपीएस कशिश कालरा
NDTV
  • UP सरकार ने 12 प्रशिक्षु आईपीएस की विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट में फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं
  • 2024 और 2025 बैच के आईपीएस अधिकारियों को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा
  • अधिकारियों को गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ, मथुरा जैसे प्रमुख जिलों और कमिश्नरेट में तैनात किया गया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने सूबे की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने राज्य में तैनात 12 प्रशिक्षु (ट्रेनी) आईपीएस अधिकारियों की विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं. इस तैनाती के जरिए युवा अधिकारियों को धरातल पर कानून व्यवस्था को समझने और पुलिसिंग की बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा. गृह विभाग द्वारा जारी की गई इस आधिकारिक सूची में 2024 और 2025 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है.

कमिश्नरेट और महत्वपूर्ण जिलों में मिली जिम्मेदारी

दैन‍िक भास्‍कर की खबर के अनुसार जारी आदेशों इन भारतीय पुल‍िस सेवा के युवा अधिकारियों को प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ और मथुरा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भेजा गया है. कमिश्नरेट प्रणाली वाले जिलों में भी इन ट्रेनी अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि वे आधुनिक पुलिसिंग की चुनौतियों से सीधे रूबरू हो सकें. 

up trainee ips officers posting list 2024 2025 batch

up trainee ips officers posting list 2024 2025 batch

क‍िस आईपीएस को कहां म‍िली तैनाती? 

 क्र. सं.    अधिकारी का नाम और बैच    आवंटित जनपद / कमिश्नरेट
1    श्री अभिषेक अंजनी सिंह (आईपीएस-आरआर-2025)    गोरखपुर
2    श्री आदित्य आचार्य (आईपीएस-आरआर-2025)    कमिश्नरेट वाराणसी
3    श्री अक्षत मण्डवाल (आईपीएस-आरआर-2025)    जौनपुर
4    श्री आर्येन्द्र कुमार (आईपीएस-आरआर-2025)    कमिश्नरेट गाजियाबाद
5    सुश्री के० अर्पिता (आईपीएस-आरआर-2024)    हरदोई
6    सुश्री कशिश कालरा (आईपीएस-आरआर-2025)    कानपुर देहात
7    श्री कुणाल कुमार (आईपीएस-आरआर-2025)    प्रतापगढ़
8    श्री कुणाल यादव (आईपीएस-आरआर-2025)    सहारनपुर
9    श्री राजेन्द्र बिश्नोई (आईपीएस-आरआर-2024)    एटा
10    श्री शिवांक चौधरी (आईपीएस-आरआर-2024)    कमिश्नरेट लखनऊ
11    सुश्री सृष्टि मिश्रा (आईपीएस-आरआर-2024)    मथुरा
12    श्री योगेन्द्र मीणा (आईपीएस-आरआर-2024)    सीतापुर 

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई गृहप्रवेश: भावुक हुए पत‍ि भव्य बिश्नोई, VIDEO में बेटी वेदा संग दिखा पूरा परिवार 

यह भी पढ़ें-  IPS अदिति सिंह की शादी, कौन हैं दूल्हा IAS विवेक आर्य, जिनके लिए हिमाचल छोड़ हरियाणा आईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, UP Police, IPS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com