विज्ञापन

TMC के 'गेट लॉस्ट' वाले आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, कहा- डेरेक ओ ब्रायन ने ऊंची आवाज में बात की

TMC Vs ECI: चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे टीएमसी नेताओं का आरोप था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें महज 7 मिनट में “Get Lost” कहकर बाहर जाने को कहा था. चुनाव आयोग ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन ने ही ऊंची आवाज में बात की थी.

TMC के 'गेट लॉस्ट' वाले आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, कहा- डेरेक ओ ब्रायन ने ऊंची आवाज में बात की
tmc vs eci get lost statement derek o brien
  • तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ सांठगांठ के छह उदाहरण प्रस्तुत किए थे
  • टीएमसी नेताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें आयोग को दिखाई थीं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने सांसद ओब्रायन को ऊंची आवाज में बात करने और बोलने से रोकने का अनुरोध किया था
नई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन के 'गेट लॉस्ट' वाले दावे पर अब चुनाव आयोग का जवाब आया है.चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे टीएमसी नेताओं का आरोप था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें महज 7 मिनट में “Get Lost” कहकर बाहर जाने को कहा था. चुनाव आयोग ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन ने ही ऊंची आवाज में बात की थी. 

क्या था पूरा मामला?

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा उन्होंने आयोग को ममता बनर्जी की ओर से लिखा गया पत्र दिखाया और 6 ऐसे उदाहरण दिए, जिनसे यह साबित होता है कि चुनाव आयोग के कुछ अधिकारी बीजेपी के साथ मिले हुए हैं. प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें भी आयोग को दिखाईं और सवाल उठाया कि इन अधिकारियों का तबादला क्यों नहीं किया जा रहा?

सीसीटीवी फुटेज जारी करिए...

टीएमसी नेताओं के अनुसार, इसी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने यहां से निकल जाओ कहकर बाहर कर दिया, जबकि बैठक में मौजूद अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों ने कुछ नहीं कहा. पार्टी ने चुनाव आयोग को चुनौती दी है कि वह इस बैठक की सीसीटीवी फुटेज जारी करे.टीएमसी के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आयोग की तरफ से सूत्रों के हवाले से जो खबर चलवा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि वह खुद बैठक में मौजूद थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ने सिर्फ “Get Lost” कहा. उन्होंने चुनाव आयोग से बैठक का ट्रांसक्रिप्ट जारी करने की मांग की है, अन्यथा टीएमसी खुद इसे सार्वजनिक करेगी.

आयोग की तरफ से सूत्रों के हवाले से जो खबर चलवा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि वह खुद बैठक में मौजूद थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ने सिर्फ “Get Lost” कहा

चुनाव आयोग ने कहा- वो ही ऊंची आवाज में बात कर रहे थे

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, डेरेक ओब्रायन ने बैठक के दौरान ऊंची आवाज में बात की और मुख्य चुनाव आयुक्त को बोलने से रोका. सूत्रों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने ओब्रायन से आयोग की गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया और कहा कि इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें-  क्या SIR ने बदल दी पश्चिम बंगाल की चुनावी तस्वीर? BJP के प्रदर्शन पर असर की संभावना
 

 यह भी पढ़ें-  'अगर कोलकाता में BJP एक भी सीट जीत गई तो TMC सांसद मुंडवाएगा अपना सिर', डेरेक ओ ब्रायन ने दी चुनौती
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission, TMC, TMC Vs ECI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com