विज्ञापन

VIDEO: असम में चुनावी भाषण के दौरान भरभराकर गिरा TMC का मंच, औंधे मुंह गिरे नेताजी

Assam Election News: मांडिया निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शेरमन अली अहमद समेत अन्य वरिष्ठ नेता सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान स्टेज भरभराकर गिर पड़ा.

VIDEO: असम में चुनावी भाषण के दौरान भरभराकर गिरा TMC का मंच, औंधे मुंह गिरे नेताजी
असम में चुनावी भाषण के दौरान गिरा स्टेज.
  • असम में तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रैली के दौरान अस्थायी मंच अचानक भरभराकर गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई
  • मांडिया क्षेत्र के उम्मीदवार शेरमन अली अहमद भाषण दे रहे थे, तभी मंच टूटने से वे और अन्य नेता जमीन पर गिर गए
  • मंच कमजोर था और केवल दस बारह लोगों के वजन को भी वह सहन नहीं कर पाया. घटना का वीडियो वायरल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

असम में तृणमूल कांग्रेस की एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जनसभा के दौरान नेताजी भाषण दे रहे थे. इसी दौरान अस्थायी रूप से बनाया गया मंच अचानक से गिर पड़ा. इस दौरान मंच पर मौजूद लोग भरभराकर गिरी स्टेज के साथ ही जमीन पर जा गिरे. स्टेज गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. मंच गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

मंच टूटा और जमीन पर गिर पड़े नेताजी

मांडिया निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शेरमन अली अहमद समेत अन्य वरिष्ठ नेता सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान स्टेज भरभराकर गिर पड़ा. किसी को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि मंच गिरने वाला है. बता दें कि हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए तीन बार के विधायक शेरमन अली अहमद मंच पर खड़े होकर चुनावी भाषण दे रहे थे. बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने के लिए वहां मौजूद थे.

चुनावी भाषण के दौरान टूट गया स्टेज

वह सवाल पूछ रहे थे. लोगों ने अपना हाथ उठाया इसी दौरान एकदम से मंच गिरा और नेताजी मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े. नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमीन पर गिरता देख वहां मौजूद कुछ लोग उनको उठाने के लिए दौड़ पड़े. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. महज 10-12 लोगों के बैठे होने पर मंच गिरने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे ठीक से नहीं बनाया गया था. मंच कमजोर होने की वजह से वह लोगों का वजन झेल नहीं पाया और भरभराकर गिर गया. 

मंच गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है. बिहार और झारखंड से भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. साल 2023 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के 'लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम' के दौरान मंच गिर गया था. इस हादसे में कुछ नेताओं को मामूली चोटें भी लगी थीं.

वहीं साल 2020 में बिहार के सोनपुर में जनता दल यूनाइटेड के नेता और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय का मंच चुनावी एक सभा के दौरान टूट गया था. इस हादसे में चंद्रिका राय भी गिरने से चोटिल हो गए थे. 


 

ये भी पढ़ें- VIDEO: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के 'लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम' के दौरान मंच गिरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com