चुनाव आयोग (Election Commission) ने बिहार में (Bihar Election 2020) भाजपा के मुफ्त कोरोना वैक्सीन (Free Covid Vaccine )के चुनावी वादे को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना है. विपक्षी दलों ने भाजपा (BJP) के इस वादे को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.
आयोग ने आचार संहिता से जुड़े एक प्रावधान का उल्लेख करते हुए कहा, शासन की नीति से संविधान में उल्लिखित नीति निर्देशक सिद्धांत राज्य को यह अनुमति देते हैं कि वह नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाए, लिहाजा चुनावी घोषणापत्र में ऐसे कल्याणकारी वादों को लेकर कोई आपत्ति नहीं की जा सकती.भाजपा (BJP) ने अपने घोषणापत्र में बिहार की जनता के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा किया था. साथ ही 19 लाख रोजगार देने का संकल्प भी जताया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता साकेत गोखले की शिकायत का जवाब देते हुए आयोग (Election Commission) ने कहा कि उसे इस मामले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का कोई कारण नहीं दिखता. इसमें आचार संहिता (Model Code of Conduct)) के किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं पाया गया है. गोखले ने इसे भेदभावपूर्ण और चुनाव के दौरान केंद्र सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग करार दिया था. सूत्रों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता के आठवें भाग में चुनावी घोषणापत्र (Election Manifesto) संबंधित गाइडलाइन के कुछ अंशों का उदाहरण देते हुए पाया है कि मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करता.
आयोग ने प्रावधानों को उद्धृत करते हुए कहा कि जनता से ऐसे वादे कर भरोसा जीता जा सकता है, जिन्हें पूरा किया जाना संभव हो. राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा इसी कारण चुनाव के दौरान घोषणापत्र जारी किए जाते हैं. गोखले ने ट्विटर पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया में कहा, "चुनाव आयोग ने इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया कि केंद्र सरकार ने राज्य विशेष के लिए इसकी घोषणा की है और जब इस तरह से चुनावी माहौल को बिगाड़ा जाता है तो कार्रवाई की जानी चाहिए."
गौरतलब है कि वित्त मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में बिहार चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था. इसमें बिहार की जनता के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन का संकल्प भी शामिल था. विपक्षी दल कांग्रेस और राजद ने ऐसे वादे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था. विरोधी नेताओं का आरोप है कि सत्ता पक्ष राजनीतिक फायदे के लिए महामारी का भी इस्तेमाल कर रहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं