2021 राजनीतिक लिहाज से चुनावी साल रहने वाला है. अगले कुछ महीनों में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग आज तारीखों की घोषणा करने वाला है. आयोग आज शाम को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुच्चेरी के लिए चुनावी तारीखों की घोषणा करेगा. इन राज्यों में अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं. कोरोना के बीच हुए बिहार चुनावों के बाद एक साथ इतने राज्यों में चुनाव हो रहे हैं.
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294, तमिलनाडु की 234, केरल की 140, असम की 126 और पुदुच्चेरी की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाने हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इनमें सबसे ज्यादा हाई-वोल्टेज ड्रामे वाला चुनाव पश्चिम बंगाल में रहने वाला है क्योंकि यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सत्ता को चुनौती दी है. तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को 'बाहरी' का तमगा दिया है, वहीं बीजेपी खुद को यहां स्थापित करने की कोशिशों के बीच लगातार ममता पर हमलावर है. वहीं, टीएमसी के कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच भी चल रही है.
असम में भी बीजेपी लगातार चुनावी कैंपेन कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई नेता इन चुनावी राज्यों में लगातार चुनावी जनसभा, रैलियां और रोड शो कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं