- दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला
- कहा- सनातन धर्म की मान्यताओं को नज़रअंदाज करने का नतीजा
- पीएम से अपील- भूमि पूजन टाल दें
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah Corona Positive), सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं को कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इसे अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन के मुहूर्त से जोड़ दिया है. वहीं, उन्होंने बीजेपी पर सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़रअंदाज करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोमवार को एक के बाद एक ट्वीट करके बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे. उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास करने का मुहूर्त अशुभ है, ऐसे में इसे टाल दिया जाना चाहिए.
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा कि 'सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़रअंदाज करने का नतीजा-
१- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पोजिटिव
२- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास
३- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में.
४- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पोजिटिव अस्पताल में.
५- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में
६- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पोजिटिव अस्पताल में.
भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने पीएम मोदी से मुहूर्त को टालने के लिए लिखा, 'मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं कि 5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए. सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए.'
यह भी पढ़ें: दलित महामंडलेश्वर को आमंत्रित नहीं करने पर VHP ने दी सफाई, कहा- संतों की कोई जात-बिरादरी नहीं होती
उन्होंने कहा, 'इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को क्वारंटाइन नहीं होना चाहिए? क्या क्वारंटाइन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है? प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? क्वारंटाइन की समय सीमा 14 दिवस की है. अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है. उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव भारत के गृहमंत्री कोरोना पॉजिटिव.'
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मोदी जी, आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए. आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?'
मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020
अपने ट्वीट में उन्होंने स्वामी स्वरूपानंद का हवाला देते हुए कहा, '5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था. मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया. यानी मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?'
५ अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया।यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, वहीं उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का संक्रमण से निधन हो गया. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह भी कोविड-19 से ग्रसित हैं.
Video: गुड़गांव के मेदांता में भर्ती हैं गृह मंत्री अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं