- अमित शाह एम्स से डिस्चार्ज
- पोस्ट कोविड केयर के लिए हुए थे भर्ती
- 17 अगस्त को कराया गया था एडमिट
गृहमंत्री अमित शाह को आखिरकार AIIMS से डिस्चार्ज (HM Amit Shah Discharged) कर दिया गया है. गृहमंत्री यहां पर पोस्ट कोविड केयर (Post Covid Care) के लिए भर्ती हुए थे. दो-तीन दिनों से अटकलें लग रही थीं कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, अब सोमवार की सुबह गृहमंत्री पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. वो कोरोनावायरस के संपर्क में आए थे, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था. हालांकि, कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें कुछ परेशानियां आ रही थीं, जिसके लिए उन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ा था.
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह को 17 अगस्त की रात एम्स में भर्ती कराया गया था. उसके पिछले 3-4 दिनों से वह थकान और बदन दर्द की शिकायत कर रहे थे. इसके पहले 2 अगस्त को यह जानकारी आई थी कि अमित शाह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता से डिस्चार्ज कर दिया गया था और वह होम आइसोलेशन में अपने दफ्तर का काम काज कर रहे थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि कोरोना से ठीक हो जाने के बाद भी मरीज कई परेशानियों से जूझ रहे हैं. इसे देखते हुए डॉक्टरों का कहना है कि कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने का मतलब यह नहीं है कि इससे जुड़ी पूरी परेशानी खत्म, अधिकतर मरीजों को पोस्ट-कोविड केयर की जरूरत पड़ रही है. कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में खांसी, थकान, कम सैचुरेशन लेवल या फिर ऑक्सीजन लेवल गिर जाने जैसी दिक्कतें देखने को मिल रही हैं.
Video: कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को थकान और दूसरी दिक्कतें भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं