झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश (ADJ) उत्तम आनंद की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने स्वत: संज्ञान लिया है. देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के भीतर झारखंड के मुख्य सचिव और DGP से मामले में की गई कार्रवाई पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.
SC की खंडपीठ ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव और DGP झारखंड में अदालत परिसर के अंदर और बाहर कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी ब्योरा देंगे. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि वो झारखंड हाई कोर्ट की कार्यवाही में दखल नहीं दे रहा है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
CJI एन वी रमना और जस्टिस सूर्यकांत की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि अदालत परिसर के अंदर और बाहर न्यायिक अधिकारियों और वकीलों पर हमले के कई मामले सामने आए हैं. लिहाजा, अदालत देश में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के बड़े मुद्दे का समाधान करना चाहती है.
SC में जज मर्डर की गूंज, बार एसोसिएशन प्रमुख ने की CBI जांच की मांग, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रमुख विकास सिंह ने कल सुप्रीम कोर्ट से जज की हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. विकास सिंह ने कोर्ट में कहा कि न्यायपालिका को स्वतंत्र और न्यायिक अधिकारी को सुरक्षित होना चाहिए.
बता दें कि बुधवार की सुबह जब जज आनंद मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी एक ऑटो ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. बाद में उनकी मौत अस्पताल में हो गई थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद साफ हुआ कि यह हादसा नहीं हत्या थी. पुलिस ने मामले में ऑटो चला रहे ड्राइवर और उसके साथी समेत ऑटो के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं