विज्ञापन

गंगा नदी पर 10 KM लंबा नीतीश सेतु तैयार, पटना-वैशाली ही नहीं, सीतामढ़ी-समस्‍तीपुर-दरभंगा तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Nitesh Setu Inauguration: बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बना 'नीतीश सेतु' अब लोगों के लिए खुलने वाला है. 5500 करोड़ से ज्यादा की लागत से बना यह भव्य पुल बिहार के लिए अहम माना जा रहा है.

गंगा नदी पर 10 KM लंबा नीतीश सेतु तैयार, पटना-वैशाली ही नहीं, सीतामढ़ी-समस्‍तीपुर-दरभंगा तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी
बिहार में नीतीश सेतु देगा सुपरफास्ट कनेक्टिविटी (फोटो: ndtv)
  • वैशाली जिले में गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु 21 नवंबर से आम जनता के लिए खुलने वाला है.
  • 9.76 किलोमीटर लंबा छह लेन पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ेगा और कनेक्टिविटी मजबूत करेगा.
  • पुल के खुलने से पटना से वैशाली का सफर 25 मिनट में पूरा होगा, जिससे लोगों को करीब एक घंटे की बचत होगी.

बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बना 'नीतीश सेतु' 21 नवंबर से आम जनता के लिए खुलने वाला है.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 6-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से कनेक्ट कर देगा. खास बात यह है कि यह पुल केवल नहीं है बल्कि उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाली एक लाइफलाइन है, जो देश के सबसे लंबे नदी पुलों में से एक है. पटना, वैशाली, हाजीपुर, विदपुर, राजापाकर, राघोपुर, दियारा जैसे इलाकों को इस पुल का सीधा फायदा होने वाला है. इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होने वाली है. 

पटना से वैशाली 25 मिनट में होगा सफर

नीतीश सेतु के खुलते ही पटना से वैशाली का सफर महज 20 से 25 मिनट में पूरा हो जाएगा. क्योंकि अभी महात्मा गांधी पुल से होकर जाने में दोनों शहरों के बीच करीब 1 घंटा 15 मिनट से 1.5 घंटा लगता है. लेकिन अब महज 20 से 25 मिनट में यह सफर हो जाएगा. जिससे लोगों के लिए अब करीब 50 मिनट से 1 घंटे की बचत हो जाएगी. वहीं पटना से बिदुपुर जाने में भी आसानी होगी, क्योंकि अभी गांधी सेतु पर जाम की स्थिति बनी रहती है. लेकिन अब बिदुपुर होकर सीधा रास्ता हो जाएगा. इसके अलावा पटना के ट्रैफिक भी रिलीव मिलेगा. क्योंकि झारखंड के साथ-साथ गया, जहानाबाद, नालंदा जिलों की तरफ से आने वाले वाहनों को अब पटना शहर में घुसे बिना सीधे उत्तर बिहार जा सकेंगे. इससे पटना के अंदर ट्रैफिक भी कम होगा. जिससे यह सेतु पटना के लिए भी अहम है. 

9.76 किलोमीटर लंबा है नीतीश सेतु

  • गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु 9.76 किलोमीटर लंबा है. 
  • यह 6 लेन है और इसकी चौड़ाई 32 मीटर है. 
  • कुल लागत 5,571.69 करोड़ रुपये है. 
  • 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक 4.57 किमी हिस्सा खुल चुका है. 

बिहार के इन इलाकों को फायदा 

  • पटना
  • वैशाली 
  • हाजीपुर
  • बिदुपुर
  • राजापाकर
  • राघोपुर दियारा

नोएडा के पर्थला ब्रिज जैसा है नीतीश सेतु

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी तकनीक है. यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेड तकनीक से बना है. देखने में यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पर्थला ब्रिज जैसा लगता है. पुल को दक्षिण कोरिया की कंपनी देवू और L&T के ज्वाइंट वेंचर ने बनाया है और डिजाइन भी कोरियाई कंपनी ने ही तैयार किया है. गंगा में 67 विशाल पिलर खड़े किए गए, जिनकी नींव नदी के तल से 60 मीटर नीचे तक गई है. पिलरों के बीच 150 मीटर तक की दूरी रखी गई है, ताकि नीचे से जहाज और नाव आसानी से गुजर सकें. पुल पर गाड़ियां 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी.

ये वीडियो भी देखिए

इस पुल के खुलते ही अभी उत्तर बिहार से पटना आने वाले 90 प्रतिशत वाहन महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर निर्भर हैं, गांधी सेतु 1982 का बना पुराना पुल है, जो अब ओवरलोड हो चुका है. उस पर आए दिन जाम और मरम्मत का काम चलता रहता है. नीतीश सेतु खुलने के बाद गांधी सेतु पर 30-40 प्रतिशत तक ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है. इससे न सिर्फ सफर तेज होगा, बल्कि पुराने पुल की उम्र भी बढ़ेगी. 

पटना का इन पांच जिलों से कनेक्शन 

नीतीश सेतु खुलने से पटना की समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा से कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इन जिलों से पटना और दक्षिण बिहार आना-जाना आसान होगा. अमास-दरभंगा रोड और पटना गंगा पथ से भी यह पुल जुड़े जाएगा. इस पुल का उदघाटन मौजूदा एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ के ठीक एक दिन बाद पड़ रहा है, जहां पीएम मोदी और नीतीश कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 नवंबर इस पुल का नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर करने का ऐलान किया था. 

ये भी पढे़ंः गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, मेरठ से सफर 3 घंटे से घटकर 1.5 घंटे में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Setu, Nitish Setu Ganga Bridge Bihar, Nitish Kumar, Patna Bridge, Bihar Road Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com