सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (Supreme Court Bar Association) के प्रमुख विकास सिंह ने आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से झारखंड के धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. विकास सिंह ने कोर्ट में कहा कि न्यायपालिका को स्वतंत्र और न्यायिक अधिकारी को सुरक्षित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से लग रहा है कि यह सुनियोजित साजिश है.
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे चल रहे जज को ऑटो ने जानबूझकर टक्कर मारी है. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने विकास सिंह से इस मामले का जिक्र सीजेआई के सामने करने को कहा है और कहा कि वह भी मुख्य न्यायाधीश को इस बारे में बताएंगे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इस बीच खबर है कि धनबाद में जज को टक्कर मारने वाले ऑटो के चालक और उसके एक और साथी को गिरिडीह से ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.
झारखंड : गैंगस्टरों की ज़मानत ठुकराने वाले जज को ऑटो ने मारी टक्कर, हत्या की FIR दर्ज
बता दें कि बुधवार की सुबह जज उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. इसके बाद वह घटनास्थल पर लहूलुहान होकर गिर पड़े. बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई. घटना के सीसीटीवी फुटेज से साफ पचा चलता है कि जज को टक्कर जानबूझकर मारी गई थी. जज आनंद कई गैंगस्टर की जमानत याचिका ठुकरा चुके थे. वह 15 से ज्यादा माफियाओं का केस देख रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं