दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान भी जताया है, वहीं सुबह हल्का कोहरा भी रहा. आईएमडी ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. IMD के अनुसार 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.
दिल्ली में AQI भी गंभीर श्रेणी में
आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत रही. सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 था जो ‘‘गंभीर''की श्रेणी में आता है। वहीं 23 दिसंबर को शाम चार बजे एक्यूआई 450 दर्ज किया गया था. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं