दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी (Delhi Weather) का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं तथा झुलसा देने वाली धूप की वजह से खासकर दिल्ली के बाहरी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. बढ़ती गर्मी के चलते साउथ दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही इन इलाकों में केवल एक वक्त ही पानी की सप्लाई की जाएगी. साथ ही यदि कोई व्यक्ति पानी बर्बाद करते हुए नजर आता है तो उसका चालान भी कट सकता है.
49.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. शहर की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
क्यों बढ़ रही है गर्मी

'स्काईमेट वेदर' में मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष, महेश पलावत ने बताया, 'खाली भूमि वाले खुले क्षेत्रों में, विकिरण अधिक होता है. सीधी धूप और छाया की कमी इन क्षेत्रों को असाधारण रूप से गर्म बनाती है.' पलावत ने बताया कि हवा की दिशा भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
गर्म हवाओं के प्रति संवेदनशील है दिल्ली के बाहरी हिस्से

आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ जैसी जगहों पर कई कारणों से तापमान में तेज वृद्धि देखी जा रही है. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि बाहरी इलाके राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की चपेट में आने वाले पहले क्षेत्र हैं. उन्होंने कहा, "दिल्ली के कुछ हिस्से विशेष रूप से इन गर्म हवाओं के जल्दी आने के प्रति संवेदनशील हैं, जिससे पहले से ही गंभीर स्थिति और खराब हो रही है. मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ जैसे इलाके गर्म हवाओं का सबसे पहले सामना करते हैं."
खुली और बंजर जमीन की वजह से भी बढ़ रही है गर्मी
एक अन्य मौसम विशेषज्ञ चरण सिंह ने कहा कि खुले क्षेत्र और बंजर भूमि बढ़ते विकिरण के कारण उच्च तापमान में योगदान दे रहे हैं. दिल्ली में मई के आखिरी दिनों में तापमान में तेज़ वृद्धि देखी गई है. मंगलवार का अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में थोड़ा अधिक है जब राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
IMD ने अगले दो दिनों के लिए जारी किया 'रेड अलर्ट'
आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली रिज में 47.5 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उसने कहा कि यह इन दोनों स्टेशनों में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान था. भीषण गर्मी के कारण शहर में अगले दो दिन के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है. आईएमडी ने बुधवार के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि कल दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है तथा तेज़ हवाएं भी चलेंगी. हालांकि आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.
साउथ दिल्ली में पानी की सप्लाई में होगी कटोती

साउथ दिल्ली के कई हिस्से जिसमें ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, पंचशील पार्क, हौज-खास और चितरंजन पार्क शामिल है में बढ़ती गर्मी के चलते पानी की सप्लाई में कटोती की जाएगी. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. फिलहाल इन जगहों पर दिन में दो बार पानी आता है लेकिन अब दिन में एक ही बार पानी की सप्लाई की जाएगी.
इसके साथ ही आतिशी ने लोगों से कहा कि बढ़ती हुई गर्मी के चलते पानी की भी किल्लत हो रही है. ऐसे में उन्होंने लोगों से पानी को वेस्ट न करने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि लोग पानी के पाइप से अपने वाहनों को न धोएं और अगर किसी को पानी बर्बाद करते हुए देखा गया तो जल्द ही उनका चालान काटा जाएगा. (इनपुट भाषा से भी)
यह भी पढ़ें :
देश के वो राज्य, जहां आसमान बरसा रहा आग के गोले; जानें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं