शिक्षक दिवस (Teachers Day) के मौके पर दिल्ली (Delhi) के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने टीचर्स को सम्मानित किया. शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के दौरान सिसोदिया ने कहा कि आज लोग पूछते हैं कि दिल्ली की शिक्षा में इतना बड़ा बदलाव कैसे हो गया. लोगों को यकीन नहीं होता कि सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों से कम्पीट कैसे करने लगे. कोरोना काल को छोड़कर बीते 5 सालों में दिल्ली सरकार ने इस दिशा में काम किया है.
उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे पायलट के तरह होते हैं. बच्चों की जिंदगी का प्लेन उड़ाने का काम इन पायलट के हाथ में और हमारा काम ग्राउंड स्टाफ का है. आज दुनियाभर से लोग दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने आ रहे हैं. इसका क्रेडिट मैं शिक्षकों को देना चाहूंगा. हमने इसबार के टीचर्स अवार्ड में कुछ तब्दीलियां की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सिसोदिया ने कहा कि हमने विदेशों में टीचर्स की ट्रेनिंग कराई है. दुनिया की सबसे बड़ी 100 यूनिवर्सिटीज में एजुकेशन के जो रेगुलर प्रोग्राम चलते हैं. वहां के टीचर ट्रेनिंग के बेस्ट प्रोग्राम में हमारे टीचर अप्लाई करें. इस ट्रेनिंग में आने वाला पूरा खर्च अब दिल्ली सरकार उठाएगी. अब तक हम कहते थे कि हमारे टीचर्स के लिए कोई ट्रेनिंग प्रोग्राम बना दीजिए, लेकिन अब टॉप यूनिवर्सिटीज द्वारा पहले से चलाई जा रही टीचर ट्रेनिंग भी हमारे शिक्षक ले सकेंगे.
यह मेरी जिम्मेदारी है कि आपको वर्ल्ड क्लास एक्सपोजर मिले, लेकिन आप शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि दिल्ली के बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन मिले.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं