विज्ञापन
26 days ago

Asian Para Games 2026 Day 4 LIVE Updates: एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत ने पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी, पैरा तैराकी, पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया. दिन की सबसे बड़ी स्टार शीतल देवी रहीं, जिन्होंने दो गोल्ड पदक जीते, जबकि पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में दबदबा दिखाते हुए गोल्ड, रजत और कांस्य पदकों की झड़ी लगा दी. दिन का समापन सोलैराज धर्मराज के एशियन रिकॉर्ड गोल्ड के साथ हुआ.

  • शीतल देवी और तोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता.
  • सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो F54 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
  • पैरा तीरंदाजी में स्वाति चौधरी ने सिल्वर मेडल जीता.
  • पैरा बैडमिंटन में चार भारतीय खिलाड़ियों/जोड़ियों ने सेमीफाइनल हारने के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए.
  • शीतल देवी ने कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर दिन का दूसरा गोल्ड हासिल किया.
  • भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  • महिला 400 मीटर T47 में भारत ने गोल्ड और सिल्वर जीतकर 1-2 फिनिश दर्ज की.
  • पैरा बैडमिंटन में दो और भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीते.
  • कपिल कुमार ने पैरा तैराकी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
  • पुरुष हाई जंप T63 में भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतकर क्लीन स्वीप किया.
  • दिलीप गावित ने पुरुष 400 मीटर T47 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता, जबकि भाविककुमार भरवाड़ ने रजत पदक हासिल कर भारत को डबल पोडियम दिलाया.
  • रवि कार्तिक बुडिगिना ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  • रवन्नी वलसानैनी ने महिला 400 मीटर T11 फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
  • तेजस नंदकुमार ने पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक S7 में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि गोपीचंद लिंगुतला छठे स्थान पर रहे.
  • सोलैराज धर्मराज ने 7.15 मीटर की एशियन रिकॉर्ड छलांग लगाकर पुरुष लॉन्ग जंप T44/T62/T64 में गोल्ड मेडल जीता और अपना खिताब बरकरार रखा.

Asian Para Games 2026 Day 4 LIVE Updates: India Medal Tally, Results

Asian Para Games Day 4 LIVE: सोलैराज धर्मराज ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड

भारत के सोलैराज धर्मराज ने पुरुषों की लॉन्ग जंप T44/T62/T64 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 7.15 मीटर की छलांग लगाई, जो एशियन रिकॉर्ड भी है. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 807 अंक मिले और उन्होंने आसानी से गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

Asian Para Games Day 4 LIVE: तेजस नंदकुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के पैरा तैराक तेजस नंदकुमार ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक S7 फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. तेजस ने 1:18.58 मिनट का समय निकाला और रेस के दूसरे हिस्से में जोरदार वापसी करते हुए चौथे स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए.

Asian Para Games Day 4 LIVE: रवन्नी वलसानैनी ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

भारत की पैरा एथलीट रवन्नी वलसानैनी ने महिला 400 मीटर T11 फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 1:03.64 मिनट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला.

Asian Para Games Day 4 LIVE: रवि कार्तिक ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

रवि कार्तिक ने जीता ब्रॉन्ज मेडल भारत के स्टार पैरा तैराक रवि कार्तिक बुडिगिना ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। रवि ने 25.89 सेकंड का समय निकाला और इन खेलों का अपना तीसरा पदक हासिल किया। इससे पहले वह दो रजत पदक जीत चुके थे। फाइनल में वह इंडोनेशिया के रजत पदक विजेता से महज 0.38 सेकंड पीछे रहे। रवि की इस उपलब्धि ने भारत की पदक झोली में एक और महत्वपूर्ण सफलता जोड़ दी।

Asian Para Games Day 4 LIVE: दिलीप ने जीता गोल्ड

भारत के लिए पैरा एथलेटिक्स में शानदार नतीजा आया, जहां दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 400 मीटर T47 फाइनल में 48.27 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीत लिया. इससे पहले वह इन खेलों में 100 मीटर T47 का गोल्ड भी अपने नाम कर चुके थे. भारत के भाविककुमार भरवाड़ ने 49.31 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीतकर देश को डबल पोडियम दिलाया

Asian Para Games Day 4 LIVE: स्वातिक पाटिल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के पैरा तैराक स्वातिक पाटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 स्पर्धा में 1:13.77 मिनट का समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 

Asian Para Games Day 4 LIVE: पुरुष हाई जंप T63 में भारत ने गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज तीनों अपने नाम किया

भारत ने पुरुष हाई जंप T63 फाइनल में दबदबा बनाते हुए पोडियम के तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया है. शैलेश कुमार ने नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है, जबकि वरुण भाटी ने सिल्वर और राहुल सरोहा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. 

Asian Para Games Day 4 LIVE: पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 में कांस्य

तैराकी में भारत को कांस्य पदक मिला है. स्वातिक पाटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने 1:13.77 का समय लिया.

Asian Para Games Day 4 LIVE: महिला 400 मीटर T47 में भारत ने गोल्ड और सिल्वर पर जमाया कब्जा

महिला 400 मीटर T47 फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन, गोल्ड और सिल्वर दोनों पर कब्जा है. अंजनाबेन बुम्बाडिया ने 59.97 सेकेंड का समय निकालते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं हमवतन जयंती बेहरा ने 1:00.65 के समय के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 

Asian Para Games Day 4 LIVE: मनीषा को ब्रॉन्ज, तुलसीमति फाइनल में पहुंची

महिला सिंगल्स SU5 कैटेगरी के कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन तुलसीमति मुरुगेसन के खिलाफ तीन गेम में हार के बाद मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. वहीं तुलसीमति मुरुगेसन ने फाइनल में जगह बना ली है.  जहां उनका सामना चीन की क्यूक्सिया यांग से होगा. 

Asian Para Games Day 4 LIVE: तेजलबेन डामोर ने जीता सिल्वर मेडल!

तेजलबेन डामोर ने 57.60 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. ईरान की हजार सफरजादेह ने 56.43 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह तेजलबेन का गेम्स में दूसरा मेडल है. इससे कुछ दिन पहले उन्होंने महिला 200 मीटर T12 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 

Asian Para Games Day 4 LIVE: कपिल कुमार ने आइची-नागोया में जीता सिल्वर!

कपिल कुमार ने आइची-नागोया गेम्स में अपना पहला मेडल जीत लिया है. उन्होंने तैराकी स्पर्धा में 4:38.44 सेकेंड का समय निकालते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 
 

Asian Para Games Day 4 LIVE: पैरा-एथलेटिक्स में आ सकते हैं कई मेडल?

एथलेटिक्स में जल्द ही भारत की झोली में कई और मेडल आ सकते हैं. कई स्पर्धाएं शुरू होने वाली हैं. आइए आगामी स्पर्धाओं पर एक नजर डालते हैं- 

13:45 बजे - पुरुष हाई जंप T63 फाइनल में शैलेश कुमार, राहुल और वरुण भाटी

13:55 बजे - महिला 400 मीटर T12 फाइनल में तेजलबेन डामोर

14:03 बजे - महिला 400 मीटर T47 फाइनल में अंजनाबेन बुम्बाडिया और जयंती बेहरा

Asian Para Games Day 4 LIVE: मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज

भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने आइची-नागोया में भारत को डबल्स में पहला मेडल दिलाया है. सेमीफाइनल में 1-3 से हार के बाद भारतीय जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

Asian Para Games Day 4 LIVE: तीरंदाजी: शीतल देवी ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने एक रोमांचक फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम को 142–139 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. एक समय वह 55–59 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। दूसरे राउंड में 26 पॉइंट मिलने के बाद उनकी शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई थी, लेकिन फिर उन्होंने लगातार दो बार परफेक्ट 30 पॉइंट हासिल करके जीत पक्की कर ली. इन खेलों में यह उनका तीसरा मेडल है, इससे पहले उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड और विमेंस डबल्स में सिल्वर मेडल जीता था.
 

Asian Para Games Day 4 LIVE: तीरंदाजी: शीतल देवी और टोमन कुमार ने जीता गोल्ड

शीतल देवी और टोमन कुमार ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया को 151-148 से हराया और गोल्ड मेडल  अपने नाम किया. इस भारतीय जोड़ी के लिए यह गोल्ड एक ऐतिहासिक सफर का शानदार समापन .  इससे पहले, रैंकिंग राउंड में उन्होंने 1,402 अंकों के बेहतरीन संयुक्त स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़कर अपनी छाप छोड़ी थी.

Asian Para Games Day 4 LIVE: पुरुषों के सिंगल्स SL4 में भारत के लिए 2 ब्रॉन्ज मेडल

भारत के अभिजीत सखुजा और सुहास यथिराज ने पुरुषों के सिंगल्स SL4 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है.  यथिराज को इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान के खिलाफ एक कड़े मुकाबले (21-23, 21-8, 15-21) में हार का सामना करना पड़ा, जबकि सखुजा को भारत के ही नवीन शिवकुमार के हाथों (21-13, 21-15) हार मिली. अब गोल्ड मेडल के लिए सेतियावान और शिवकुमार के बीच मुकाबला होगा.  एक सिल्वर मेडल भी पक्का हो गया है.

Asian Para Games Day 4 LIVE: तीरंदाजी: स्वाति चौधरी ने रचा इतिहास

एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय W1 तीरंदाज, स्वाति चौधरी, महिलाओं के W1 इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर आइची-नागोया से लौटेंगी. पहला सेट जीतने के बावजूद, स्वाति फाइनल में अपनी लय नहीं बना पाईं और अंततः 4-6 से हार गईं। तीसरे सेट में 2-पॉइंट वाले शॉट के कारण उनका औसत स्कोर गिरकर 7.27 रह गया, जिसकी वजह से वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं.

Asian Para Games Day 4 LIVE: Asian Para Games Day 4 LIVE: बैडमिंटन: SL3-SU5 मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल

सेमीफाइनल में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत को इंडोनेशिया की लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रमदानी से 21-16, 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा. अब इंडोनेशिया की यह जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका मुकाबला भारत की थुलसिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार से होगा.

Asian Para Games Day 4 LIVE: बैडमिंटन: मिक्स्ड डबल्स SH6 में ब्रॉन्ज मेडल

कृष्णा नागर और नित्या श्री को मिक्स्ड डबल्स SH6 में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. वे इंडोनेशिया के रीना मार्लिना और सुभान से सीधे गेमों में 14-21, 18-21 से हार गए.

Asian Para Games Day 4 LIVE: एथलेटिक्स: सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड मेडल

15.66 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सुवर्णा पहले स्थान पर रहीं. उन्होंने ईरान की शहला हदीदी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 15.45 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल जीता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com