दिवाली का त्योहार बस आने वाला है और इसका खुमार अमेरिका में भी छाने लगा है. अमेरिका के पोस्टल सर्विस (USPS) ने दिवाली के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट जारी किया है. इस टिकट पर ह्यूस्टन की रहने वाली कलाकार संगीता भूताडा द्वारा बनाई गई एक बेहद सुंदर रंगोली का डिजाइन है. बुधवार, 21 अक्टूबर की शाम वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, USPS की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शिबानी गंभीर और संगीता भूताडा ने इस डाक टिकट का अनावरण किया.
10 साल बाद जारी ऐसा डाक टिकट, कौन हैं संगीता भूताडा
USPS ने रंगोली को जमीन पर बनाई जाने वाली एक जीवंत कलाकृति बताया है. इसे पारंपरिक रूप से रंगीन चावल के पाउडर, चॉक और फूलों की पंखुड़ियों जैसी चीजों से बनाया जाता है और माना जाता है कि इससे सौभाग्य आता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Celebrate the Festival of Lights in style: with the 2026 Diwali stamp, featuring a vibrant rangoli. Diyas light the way as we celebrate light over darkness. Bring a little of that light to your mail by ordering these stamps today https://t.co/GWyb7C2x6n https://t.co/g29WpJJJKt
— U.S. Postal Service (@USPS) October 21, 2026
मूल रूप से भारत की रहने वालीं भूताडा लंबे समय से ह्यूस्टन इलाके में रह रही हैं. वह लगभग 30 वर्षों से रंगोली की इस प्राचीन लोक कला का अभ्यास कर रही हैं. रंगोली का डिजाइन भूताडा ने बनाया है वहीं इस डाक टिकट को जेनिफर अर्नोल्ड ने डिजाइन किया था, और विलियम जे. गिकर इसके आर्ट डायरेक्टर थे.
असली रंगोली का व्यास आठ फीट था. इसमें सफेद रंग के अलावा नीला, नारंगी, हरा और लाल जैसे चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया गया था. यह दूसरी बार है जब USPS ने दिवाली के मौके पर कोई डाक टिकट जारी किया है. इससे पहले 2016 में भी ऐसा ही एक टिकट जारी किया गया था.
गंभीर ने कहा, "USPS 1893 से ही दुनिया भर की संस्कृतियों को सम्मान देने के लिए डाक टिकट जारी कर रहा है. हमारे डाक टिकट एक ऐसी तस्वीर पेश करते हैं जो अमेरिका की समृद्ध और विविध विरासत को दर्शाती है." वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, क्वात्रा ने भूताडा को धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपने शानदार डिजाइनों के जरिए रंगोली की सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखा है.
यह भी पढ़ें | 65 साल पुराना ये दिवाली गीत आज भी कर देता है आंखें नम, मुकेश की आवाज में प्यार, त्याग और दर्द की अनोखी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं