- देशभर में गुलाबी ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है, दीवाली से पहले ही आसमान में धुंध है
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ और बड़ौत में प्रदूषण स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, AQI 300 से ऊपर है
- दिल्ली का चांदनी चौक, जहांगीरपुरी और विवेक विहार सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है
देशभर में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. दीवाली आने से पहले ही आसमान में धुंध देखी जा रही है, प्रदूषण का ये स्तर आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकता है. गुरुवार आधी रात को उत्तर प्रदेश के हापुड़ की हवा बहुत ही ज्यादा प्रदूषित हो गई. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रात 12 बजे हापुड़ का AQI 306 पर पहुंच गया था. वहीं बड़ौत गुरुवार सुबह 324 एक्यूआई के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है. बुलंदशहर का एक्यूआई 238,चरखी दादरी का 256 और नोएडा का एक्यूआई 281 दर्ज किया गया है. वहीं गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली का एक्यूआई 334 दर्ज किया गया, जो कि प्रदूषण का खतरनाक स्तर है.

दिल्ली का चांदनी चौक सबसे ज्यादा प्रदूषित
प्रदूषण के मामले में दिल्ली पीछे नहीं है. गुरुवार सुबह 6.40 बजे तक दिल्ली के चांदनी चौक का एक्यूआई सबसे ज्यादा 307 दर्ज किया गया. वहीं जहांगीरपुरी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 309 और विवेक विहार का एक्यूआई 306 रहा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

दिल्ली में GRAP-1 लागू
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक बार फिर से GRAP-1 पाबंदियां लागू कर दी गई हैं.एक्यूआई जब 201 से 300 के बीच पहुंचता है तो ये पाबंदियां लागू की जाती हैं. इस पाबंदी के तहत होटल और रेस्टोरेंट में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. वहीं जेनेरेटर भी सिर्फ आपात स्थिति में इस्तेमाल हो सकेगा. वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठान सिर्फ एलपीजी, बिजली या अन्य स्वच्छ ईंधन उपकरणों का ही इस्तेमाल कर सकेंगे.

PTI
दिल्ली में इन कामों पर पाबंदी
GRAP-1 के तहत निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े काम बंद रहेंगे. बालू-गिट्टी, सिमेंट जैसे बिल्डिंग बनाने के मेटेरियल को खुला छोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. इन सामान को सिर्फ ढके हुए वाहनों में ही ले जाया जा सकेगा.बता दें कि GRAP-1 लागू होते ही सभी संबंधित एजेंसियों को प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम तुरंत उठाने के निर्देश दिए गए हैं.बुधवार को भी दिल्ली की हवा सबसे खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी.
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में लागू हुआ GRAP-1, जानें क्या रहेगा बंद और खुला, कितना पड़ेगा आम आदमी पर असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं