विज्ञापन

जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेताओं पर दिल्ली पुलिस का केस, प्रदर्शन पर रोक के बावजूद पहुंचने को लेकर कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि प्रतिबंध और हालिया विरोध प्रदर्शनों के बावजूद नेताओं ने जंतर-मंतर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन किया.

जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेताओं पर दिल्ली पुलिस का केस, प्रदर्शन पर रोक के बावजूद पहुंचने को लेकर कार्रवाई
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने CJP के कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सौरभ दास, आशुतोष रांका और अन्य लोगों को नामजद करते हुए ट्रेसपासिंग समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार आज सुबह CJP के नेता जंतर-मंतर पहुंचे थे. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब हाल के दिनों में चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर CJP लगातार प्रदर्शन कर रहा था. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन संबंधी प्रतिबंधों और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जंतर-मंतर पहुंचने के कारण कानूनी कार्रवाई की गई है. मामले की आगे जांच जारी है.

जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन बंद 

इस मामले में बताया जा रहा है कि आज सुबह CJP के नेता जंतर-मंतर पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दिल्ली प्रशासन पहले ही जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा चुका है. अब प्रदर्शन के लिए बुराड़ी ग्राउंड और रामलीला मैदान को वैकल्पिक स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है. इसके बावजूद जंतर-मंतर पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है.

कुछ दिन पहले भी हुए डिटेन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी CJP के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया गया था. साथ ही अदालत ने शांति भंग नहीं करने की शर्त भी लगाई थी. इसके बावजूद दोबारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होने के बाद पुलिस ने अब नई कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें-

किसान, मजदूर और सिविल सोसायटी भी आएंगे साथ, INDIA अलायंस की PC में विपक्ष का दावा

जंतर-मंतर पर रोक से नहीं रुकेगा आंदोलन, पूरे देश को प्रदर्शन स्थल बना देंगे: अभिजीत दीपके

रामलीला मैदान इस साल सिर्फ तीन दिन के लिए उपलब्ध, बुकिंग फीस 1.21 लाख; प्रदर्शन के लिए तय जगहों में शामिल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, Jantar Mantar Protest, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com