विज्ञापन

विदेश नहीं जा सकते CJP नेता... सौरव दास के बाद अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ LOC क्यों हुआ जारी?

CJP के तीनों नेताओं- अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया है.

विदेश नहीं जा सकते CJP नेता... सौरव दास के बाद अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ LOC क्यों हुआ जारी?
आशुतोष रांका, अभिजीत दीपके और सौरव दास.
IANS
मुंबई:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सौरव दास के बाद अब अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ भी 'लुक आउट सर्कुलर' (LOC) नोटिस जारी किए गए हैं. इसका मतलब हुआ कि अब अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका भी देश से बाहर नहीं जा सकते.

एक सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ ये नोटिस 2 अक्टूबर को दर्ज हुई FIR के सिलसिले में की गई है. 

CJP नेताओं पर दादर के शिवाजी पार्क में बिना इजाजत के विरोध प्रदर्शन करने पर FIR दर्ज हुई थी.

तीनों के खिलाफ LOC क्यों?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ऐसी आशंका थी कि वे देश छोड़कर जा सकते हैं, इसलिए उनके खिलाफ LOC जारी किया गया था.

सौरव दास के खिलाफ जारी LOC के बारे में गुरुवार को तब पता चला, जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर ये जारी किया गया था.

सौरव दास ने ही हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सौरव का आरोप है कि 23 नवंबर को लंदन की यात्रा के दौरान उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था. कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की है.

यह भी पढ़ें | पासपोर्ट में जन्मस्थान की जानकारी पर घिरे सौरव दास, MEA का नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

विरोध प्रदर्शन को लेकर FIR और LOC

चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर मुख्य चुनाव ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया था. 

मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी. इस कारण 3 अक्टूबर को अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत CJP के सात और नेताओं के साथ-साथ 400 से ज्यादा समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. 

FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189 और 223 लगाई गई हैं, जो गैर-कानूनी रूप से इकट्ठा होने और सरकारी आदेश की अवहेलना से जुड़ी है. इसके अलावा इसमें महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की भी धाराएं जोड़ी गई हैं.

पेपर लीक मामले से अलग है ये FIR

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि सौरव दास के खिलाफ LOC 22-23 नवंबर की रात को जारी किया गया था. 

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सर्कुलर इसलिए जारी किए गए थे, क्योंकि ऐसी आशंका थी कि ये तीनों देश छोड़कर जा सकते हैं.

अधिकारी ने साफ किया कि विरोध प्रदर्शन से जुड़ी यह FIR, NEET पेपर लीक मामले से अलग है. NEET पेपर लीक से जुड़े मामलों को वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से कहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janata Party, CJP Protest, Abhijeet Dipke, Saurav Das, Ashutosh Ranka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com