विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ की मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान बम विस्फोट की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने को लेकर की गई ये डिमांड

दिलजीत दोसांझ की मुंबई में होने वाली कॉन्सर्ट को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिलके के बाद से सुरक्षा का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस कॉन्सर्ट को लेकर एक्सट्रा सिक्योरिटी की मांग की गई है.

दिलजीत दोसांझ की मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान बम विस्फोट की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने को लेकर की गई ये डिमांड
दिलजीत दोसांझ की कॉन्सर्ट पर मंडरा रहा खतरा
Social Media
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट लगातार सुर्खियों में तो था ही. अब धमकी मिलने की खबर आने के बाद से चर्टा में छाया हुआ है. 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स पर होने वाले इस बड़े म्यूजिकल इवेंट को लेकर सुरक्षा का मुद्दा तेजी से गरमाया है. महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इवेंट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है. मलकीत सिंह ने अपने पत्र में बताया कि मुंबई की मेयर रितु तावड़े को कथित तौर पर ऐसे ईमेल मिले थे, जिनमें 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उन्होंने राज्य सरकार से इन धमकी भरे ईमेल की गंभीरता से जांच करने और वेन्यू पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की अपील की है.

सुरक्षा इंतजाम के लिए की गई ये मांगें 

पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि मौजूदा इंतजाम काफी नहीं है. सिंह ने अधिकारियों से अपील की है कि वो पूरे इवेंट के दौरान तोड़फोड़ विरोधी दस्ते, बॉम्ब डिटेक्शन टीम और बम निरोधक दस्ते और K9 यूनिट्स के द्वारा सिक्योरिटी का बंदोबस्त करें. ऑर्गेनाइजर्स पहले से ही 1500 से ज्यादा पर्सनल सुरक्षा गार्ड तैनात कर रहा है. पांचों गेटों पर एंट्री के समय जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और तलाशी के सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं. फिर भी इतने बड़े स्तर के इवेंट और संभावित खतरों को देखते हुए अतिरिक्त सरकारी सुरक्षा जरूरी है.

मलकीत सिंह ने साइबर सेल से धमकी वाले ईमेल भेजने वाले अकाउंट के आईपी एड्रेस और सोर्स की तुरंत जांच करने तथा दोषियों की पहचान करने की मांग की है. उन्होंने वेन्यू और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त राज्य पुलिस जवानों व क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती की भी अपील की है. इसके अलावा उन्होंने पूरे इवेंट के दौरान तोड़फोड़ विरोधी दल, बॉम्ब डिटेक्शन टीम, बम निरोधक दल और के-9 यूनिट की तैनाती की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की भाभी का दावा 'मेरे नाम पर था जलसा', बिना बताए जया बच्चन के नाम हुआ बंगला

पत्र में जोर दिया गया है कि यह म्यूजिकल इवेंट पंजाबी समुदाय और महाराष्ट्र के नागरिकों को एक साथ जोड़ने और सामाजिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. मलकीत सिंह ने साफ शब्दों में लिखा, "न तो समुदाय और न ही मुंबई के नागरिक असामाजिक तत्वों के दबाव या भय फैलाने की रणनीति के आगे झुकेंगे."

पहले भी मिली थीं धमकियां

दिलजीत दोसांझ को इससे पहले दिल्ली में हुए उनके इवेंट के दौरान भी धमकियां मिली थीं. उस समय शो लगभग रद्द होने की कगार पर पहुंच गया था लेकिन बाद में इजाजत मिल गई और बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. दिलजीत ने खुद इवेंट के दौरान और उससे पहले लोगों का शुक्रिया अदा किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Concert, Hindi News, Bollywood News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com